Breaking News

अब ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं ये टीवी एक्ट्रेस, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। यात्रा को कांग्रेस द्वारा 2024 के चुनावों में अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसे 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हरी झंडी दिखाई गई थी। राहुल गांधी 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को पूरा करने में लगभग 150 दिन लगने की उम्मीद है। टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुई हैं। अभिनेत्री और राजनेता दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया

 राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया किन लोगों ने उनके साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया। पहली तस्वीर में काम्या पंजाबी, राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए चलती नजर आईं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल संग टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रसिद्ध अभिनेत्री काम्या पंजाबी जी। नफ़रत और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हर जुड़ता कदम हमारी शक्ति को कई गुना बढ़ा रहा है। इस साथ और विश्वास के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election में कैसे हुई कांग्रेस की हार, मंथन के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बनाई कमेटी

2021 में काम्या पंजाबी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं थी। उन्हें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला सहित कांग्रेस के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। काम्या अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। 4 जनवरी को इंस्टाग्राम पर, अभिनेत्री ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो फिर से साझा किया। 

Loading

Back
Messenger