Breaking News

हनीमून नहीं Maldives में Girls Trip एंजॉय कर रही है Parineeti Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर की स्विमिंग पूल की तस्वीरें

24 सितंबर को उदयपुर में एक खूबसूरत समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जहाँ नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपने पति के साथ हनीमून पर जाती हैं। वहीं परिणीति हनीमून की बजाय मालदीव में गर्ल्स ट्रिप का मजा ले रही हैं। अभिनेत्री ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ सेक्सी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में, परिणीति ब्लैक कलर की बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में मौजूद हैं। उन्होंने हाथों में अपनी शादी का चूड़ा भी पहना हुआ है। गर्ल्स ट्रिप से अभिनेत्री की ये दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: The Buckingham Murders का आधिकारिक पोस्टर रिलीज, पहली बार ऑन स्क्रीन जासूस की भूमिका निभा रही हैं Kareena Kapoor Khan

परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में, अभिनेत्री बिकिनी में स्विमिंग पूल में खड़ी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा और साफ़ किया कि वह अपने हनीमून पर नहीं हैं। परिणीति ने लिखा, ‘मैं मेरे हनीमून पर नहीं हूँ, तस्वीर नन्द ने खींची है। गर्ल्स ट्रिप।’ अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर उनकी तारीफ करने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि पति के साथ हनीमून पर जाने से ज्यादा शादी के बाद हनीमून पर जाना और ननद के साथ बंधन में बंधना जरूरी है।’
View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

 

इसे भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer Out । गद्दारी का लगा आरोप, मुश्किल में फंसा परिवार, क्या इस चुनौती को पार कर पाएगा टाइगर?

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति के गर्ल्स ट्रिप पर जाने का मजाक उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हनीमून तो पहले ही मना लिया होगा।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अच्छा हुआ जो आपने बता दिया।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में परिणीति फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अभिनय करती नजर आई थी। इसके अलावा अभिनेत्री इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ अभिनय करने के लिए भी तैयार हैं।

Loading

Back
Messenger