Breaking News

आखिरी फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर चमके Puneeth Rajkumar, ‘गंधाडा गुड़ी’ ने जीता दर्शकों का दिल

पिछले साल 29 अक्टूबर को कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। अभिनेता के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके फैंस के दिलों को इस हद तक तोड़ दिया था कि कई लोगों ने सदमें में आकर आत्महत्या तक कर ली थी। अब एक साल के बाद फैंस को अपने पसंदीदा अभिनेता को एक आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिला है।
 

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। एक आखिरी बार अभिनेता बड़ी स्क्रीन पर चमकते नजर आ रहे हैं। ‘गंधाडा गुड़ी’ का लोग बड़ी गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के लगभग सभी शो हॉउसफुल चल रहे हैं। सिनेमाघरों के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को चिखते चिल्लाते देखा जा सकता है। लोग पुनीत को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर देखकर खुद को रोने से रोक नहीं पा रहे हैं। फिल्म देखने गए सभी लोग नम आँखों से सिनेमाघरों से निकल रहे हैं।
 

गंधाडा गुड़ी, एक नॉन-फिक्शन डॉक्यू-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की खास बात यह है कि बिना किसी ग्लैमर के तड़के के लोगों को असली अप्पू को देखने का मौका मिल रहा है। फिल्म में पुनीत राजकुमार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वन्यजीव फिल्म निर्माता अमोघवर्ष के साथ कर्नाटक को एक्स्प्लोर करते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के जंगलों, महासागरों, वनस्पतियों और जीवों की झलक दर्शकों को इस फिल्म में देखने को मिलने वाली है।
View this post on Instagram

A post shared by Ashwini Puneeth Rajkumar (@ashwinipuneeth.rajkumar)

Loading

Back
Messenger