Breaking News

Uorfi Javed की फैशन चॉइस बनीं उनकी दुश्मन, रेस्तरां ने एंट्री देने से किया मना, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन चॉइस के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री की इसी फैशन चॉइस की वजह से मंगलवार को उन्हें एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई। इस बात की जानकारी उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर रेस्टोरेंट की हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस सनी लियोन बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शो स्टॉपर बनीं

इतना ही नहीं उर्फी ने उनके साथ अलग तरह से पेश आने के लिए रेस्टोरेंट को फटकार भी लगाई है। उन्होंने लिखा, ‘क्या यह वास्तव में 21 वीं सदी है? मुझे आज मुंबई में एक रेस्तरां में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यह ठीक है अगर आप मेरी फैशन पसंद से सहमत नहीं हैं, लेकिन आप मेरे साथ अलग व्यवहार नहीं कर सकते। और अगर आप कर रहे हैं तो इसे स्वीकार करें, बहाने मत दो।’
 

इसे भी पढ़ें: Katrina Kaif प्रेग्नेंट हैं? सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गरमाया, Arpita Khan की ईद पार्टी में शामिल हुई थी अभिनेत्री

उर्फी जावेद अपनी फैशन चॉइस की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। बावजूद इसके अभिनेत्री पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने पसंद के कपड़ें पहनकर मुंबई में स्पॉट होती हैं। उर्फी के कपड़ों की सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड-टीवी के सितारें आलोचना तक कर चुके हैं। हालाँकि, करीना कपूर, रणवीर सिंह और मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने उनकी काफी तारीफ़ भी की हैं।

Loading

Back
Messenger