Breaking News

Riddhima Kapoor Sahni का बड़ा खुलासा, Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की निजी जिंदगी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। गैलाटा इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कपूर खानदान की बेटी ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड की इस जनरेशन की फीमेल स्टार ने कैसे बुरे वक्त में उनके परिवार का साथ दिया और ऋषि कपूर की मृत्यु के समय कैसे वह रणबीर के लिए सांत्वना का एक बड़ा स्रोत बन गई।
 

इसे भी पढ़ें: Heeramandi FIRST Review | संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का आया पहला रिव्यू, जानें कैसी है वेब सीरीज?

रिद्धिमा कपूर साहनी ने कहा, ‘वह एक महान सहयोगी थीं। वह एक बुरे समय में वहां रही हैं और वह इसका हिस्सा रही हैं। वह एक प्यारी लड़की है। वह बेहद प्यारी और दयालु है और उसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत मदद करती है। मेरे भाई की किस्मत ने उसका साथ दिया। वह भी बहुत भाग्यशाली है।’
 

इसे भी पढ़ें: बला की खूबसूरत और हॉटनेस की भरमार… पापा के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार की सड़कों पर उतरी ये एक्ट्रेस

फरवरी में नेटफ्लिक्स ने ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन की घोषणा की थी, जिसमें रिद्धिमा कपूर साहनी का भी नाम था। बता दें, इस शो के तीसरे सीजन का नाम ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ रखा गया है। नेटफ्लिक्स के इस शो से डेब्यू करने से रिद्धिमा को उनकी माँ नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ कपिल शर्मा के नए शो पर देखा गया था, जहाँ उन्होंने अपने परिवार और निजी जीवन से जुडी कई बातें साझा की थी।

Loading

Back
Messenger