Breaking News

कभी पहनी भगवा बिकनी, कभी खिलजी संग किया रोमांस… विवादों के कारण Deepika Padukone को मिली थी नाक काटने की धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान आने वाली है। फिल्म पठान का एक गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया हैं। रिजील के साथ की ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। जहां एक तरफ लोगों ने गाने को खूब पसंद किया वहीं कुछ शरारती तत्वों ने दीपिका के लुक पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। एक वर्ग ऐसा था जिसे दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग से परेशानी थी। 

दरअसल दीपिका पादुकोण पठान के बेशरम रंग गाने में काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। दीपिका एक इंटरनेशन नाम है ऐसे में उनकी बिकनी में पहले भी कई तस्वीरें आ चुकी हैं। अब वर्तमान में आखिर दीपिका की बिकनी पर बवाल क्यों मचा है उसका कारण हैं दीपिका पादुकोण द्वारा गाने में पहनी गयी भगवा रंग की बिकनी। भगवा रंग का प्रयोग करने पर कुछ लोग भड़क गये हैं। उनका कहना है कि भगवा रंग का प्रयोग जानबूझकर किया गया हैं। 

भगवा रंग की बिकनी पहनने के कारण अब दीपिका पादुकोण सुर्खियों में हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़े शब्दों में भगवा रंग की बिकनी पहने के लिए दीपिका पादुकोण की अलोचना की है और इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा न देने की मांग की हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Acid Attack: कंगना रनौत ने लिखा भावुक पोस्ट, तेजाब अटैक से पीड़ित बहन रंगोली के जख्मों को किया याद 

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि दीपिका पादुकोण विवादों में हैं। फिल्म के साथ साथ अभिनेत्री का विवादों से भी पुराना नाता रहा हैं। विवादों में सबसे पहले दीपिका पादुकोण अपने लव एंगल के कारण चर्चा में रही। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके कथित रिलेशनशिप के कारण वह चर्चा का विषय बनी थी। कथित तौर पर कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण को लेकर युवराज सिंह और धोनी के बीच विवाद हुआ था। दोनों को डेट करने का एक्ट्रेस पर आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Nikki Tamboli ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? नई फोटोज को देख भड़के लोग

 

इसके बाद दीपिका फिल्म पद्मावत के कारण सुर्खियों में आयी थी। फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ विरोध प्रदर्शन करने वालों ने मारपीट की धमकी दी थी और दीपिका पादुकोण की नाक काटने की भी धमकी दी थी। करणी सेना द्वारा फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी। करणी सेना का फिल्म को लेकर आरोप था कि वह उनकी रानी पद्मावती के बारे में फिल्म में गलत तथ्यों को दिखाने का अरोप लगा था। काफी हंगामे के बाद कई परिवर्तन करने फिल्म को रिलीज किया और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाई थी।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक को लेकर भी सुर्खियों में आयी थी। फिल्म प्रमोशन के लिए वह जेएनयू पहुंच गयी थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। 

Loading

Back
Messenger