Breaking News

Pawan Singh Superhit Song: पवन सिंह के इस दर्द भरे गाने को सुनकर आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

पवन सिंह का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता लगातार बरकरार है। पवन सिंह के गाने तो सुपरहिट होते ही हैं, उनकी एक्टिंग का भी लोग लोहा मानते हैं। पवन सिंह के दर्द भरे गानों की भी एक अलग डिमांड है। पवन सिंह के दर्द भरे गाने लगातार भोजपुरी में खूब सुने जाते रहे हैं। आज हम आपको पवन सिंह के एक ऐसे दर्द भरे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। पवन सिंह का यह दर्द भरा गाना लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। 
 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri News: बदन पे सितारे गाने को भोजपुरी में किया गया रीक्रिएट, खूब किया जा रहा पसंद

पवन सिंह के गाने को 118,892,501 व्यूज अब तक मिल चुके हैं। यह गाना 10 फरवरी 2017 को वेव म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल है तू सनम बेवफा हो गईलू। यह किसी एल्बम का गाना नहीं बल्कि पवन सिंह के फिल्म गदर का गाना है जिसे खुद पवन सिंह ने ही गाया है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। मूवी के डायरेक्टर रामाकांत प्रसाद हैं जबकि निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह है। इस गाने में पवन सिंह टूटे हुए आशिक की तरह नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर उदासी और हताशा साफ तौर पर देखी जा रही है। गाने में उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का है। गाना देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Pawan Singh: क्या तेजप्रताप यादव के चरणों में गिरे पवन सिंह! अब ​​​​​​​भोजपुरी सिंगर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

लॉलीपॉप लागेलू से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। जितना वे अपने गाने और फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही व्यक्तिगत जिंदगी में उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी रही है। अक्सर पवन सिंह किसी ना किसी कारण चर्चा में आ ही जाते हैं। पवन सिंह को लेकर जो भी विवाद हुए हैं, उस पर पर उनसे सवाल पूछा गया। इस पर पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है। 

Loading

Back
Messenger