Breaking News

नवरात्रि में गूंज रहा Pawan Singh का ये लेटेस्ट गाना, मिल रहा भोजपुरिया दर्शकों का प्यार

पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। इस दौरान देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। बिहार और बंगाल में दुर्गा पूजा का अलग ही दृश्य देखने को मिलता है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल बने होते हैं। वहां लगातार मां की स्तुतियां होती रहती है। भक्ति गाने बजते हैं। यही कारण है कि नवरात्रों के दौरान कई भक्ति गाने मार्केट में धूम मचाते हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह का लेटेस्ट गाना ‘अड़हुल के फूल’ धूम मचा रहा है। नवरात्रि के मौके पर इसे रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही 11,137,539 व्यूज यह हासिल कर चुका है। इस गाने में पवन सिंह की आवाज तो दमदार है ही, उनकी अदायगी भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri: 40 की उम्र में भी गदर मचा रही भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, फोटों देख आप भी कहेंगे वाह

वैसे भी पवन सिंह को भोजपुरिया दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। यही कारण है कि उनके गाने भी जमकर हिट होते हैं। बात अब जाने की कर ले तो इसे पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने गया है। वहीं गाने को विनय बिहारी ने लिखा है जबकि संगीत प्रियांशु सिंह का है। वीडियो में पवन सिंह के साथ श्वेता झा दिखाई दे रही हैं। जबकि गाने के कोरियोग्राफर है विशाल गुप्ता। इसे मां अम्मा फिल्म भक्ति की बैनर तले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह पूरी तरीके से भक्ति चैनल है। दरअसल, नवरात्रि के दिनों में लाल रंग का खास महत्व हो जाता है। दावा किया जाता है की मां दुर्गा को लाल रंग पसंद है इसीलिए उन्हें लाल चुनरी और लाल फूल भी चढ़ाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लौट रहा Bhojpuri का नंबर 1 रियलिटी शो सुर संग्राम, मनोज तिवारी और निरहुआ को अहम जिम्मेदारी

 
अड़हुल का फूल भी मां को काफी पसंद है। अड़हुल के फूल को लेकर भोजपुरी में कई गाने खूब लोकप्रिय भी हुए हैं। यह गाना आपको देवी की भक्ति में पूरी तरीके से डुबो देगा। इस गाने में पवन सिंह खूबसूरत कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं। वह सो कर उठते हैं और देवी को प्रणाम करते हैं। इस दौरान ऐक्ट्रेस श्वेता झा अड़हुल के फूल की माला बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। इन दिनों हर पंडाल में यह गाना बजता हुआ दिखाई दे रहा है। दर्शक भी इसको लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और पवन सिंह की इस गाने को लेकर खूब तारीफ भी हो रही है।
 

Loading

Back
Messenger