Breaking News

Chhaava: The Great Warrior | छावा से विक्की कौशल का लुक हुआ लीक! छत्रपति संभाजी महाराज के अवतार में दिखे अभिनेता!

सैम बहादुर की रिलीज के बाद विक्की कौशल की आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा: द ग्रेट वॉरियर’ से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी खबरों ने काफी समय से फैंस का उत्साह बढ़ा रखा है। इसी बीच छावा के सेट से एक्टर का लुक वायरल हो गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Rajkumar Santoshi की फिल्म Lahore 1947 में Sunny Deol के साथ Preity Zinta भी शामिल हुईं

वायरल तस्वीरों में विक्की कौशल बेज रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनकी कमर पर लाल कपड़ा बंधा हुआ है। उन्होंने गले और कलाइयों में माला पहन रखी है। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में फिट बैठने के लिए अभिनेता ने लंबी दाढ़ी और मूंछें बढ़ा ली हैं। साथ ही उनके बाल भी लंबे दिखते हैं। सेट से एक्टर के वायरल लुक ने फैन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है।

फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन इतिहास पर आधारित है
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने कहा था कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के इच्छुक हैं। फिल्म निर्माता ने कहा, ‘हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने महान योद्धा थे, या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के प्रति उनका क्या योगदान था।’ फिल्म की कहानी डॉ. जयसिंगराव पवार की मराठी किताब पर आधारित है, जिसमें संभाजी के शासनकाल की घटनाओं और उपलब्धियों का वर्णन है। फिल्म मराठा साम्राज्य के गौरव और साहस के साथ-साथ संभाजी द्वारा सामना की गई व्यक्तिगत और राजनीतिक चुनौतियों को प्रदर्शित करेगी।
 

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh Deepfake Video: मुंबई की साइबर पुलिस ने एक्स यूजर के खिलाफ दर्ज की FIR, जांच शुरू

फिल्म के बारे में
छावा: द ग्रेट वॉरियर का निर्माण दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और इसके 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी। सैम बहादुर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और संजू के बाद यह एक और फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल वास्तविक जीवन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Loading

Back
Messenger