ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वो अभिनेत्री ने खुद ही अपने दम पर बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में प्रियंका ने कामयबी का परचम लहराया है। जिस जगह पर प्रियंका चोपड़ा हैं, जिसे देखकर इंसान को गर्व होता है। खासकर उनकी मां मधु जब प्रिंयका की जर्नी पर बात करती तो एक अलग ही चमक होती है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कई सारी खूबियां गिनवाईं। इस दौरान यह भी कहा कि प्रियंका अपनी जिंदगी में नेगेटिविटी और नेगेटिव लोग नहीं बढ़ातीं। एक उदाहरण के तौर पर कि कैसे मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका की बुराई का मैसेज उन्ही को भेज दिया था। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई थी।
मनीष मल्होत्रा से क्या गलती हुई थी
लहरें रेट्रो से बातचीत में प्रियंका की मां माधु चोपड़ा ने बताया कि कई मामलों में वह बिल्कुल अपने पापा पर पड़ी है। इस इंटरव्यू में माधु चोपड़ा ने याद दिलाया कि दोस्ताना की शूटिंग के दौरान उनकी और प्रियंका की नहीं बन रही थी। देसी गर्ल गाना शूट होने वाला था और फिल्म रैप होने वाली थी। करण जौहर ने मनीष को मैसेज किया कि फिल्म सिटी आ जाओ। शूट का लास्ट दिन है। तुमको अब इस प्रियंका से छुटकारा मिल जाएगा। इस पर मनीष ने जवाब दिया कि अच्छा हुआ उस प्रियंका से पीछा छूट गया, मैं आता हूं। मनीष यह मैसेज करण को भेजने के बजाय यह प्रियंका को ही भेज दिया था।
बाद में प्रियंका और मनीष दोस्त बन गए
प्रियंका ने जब यह मैसेज पढ़ा तो वह रोने लगीं। करण ने मनीष से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है। तब मनीष को उनकी गलती का अहसास हुआ। मनीष प्रियंका से बात करने के लिए पहुंचे तो बात बढ़ाने के बजाय प्रियंका ने सिचुएशन काफी अच्छे से हैंडल की। इसके बाद दोनों ही अच्छे दोस्त बन गए। आज प्रियंका और मनीष सबसे अच्छे दोस्त की तरह हैं।