Breaking News

Singham Again के बड़े इवेंट का Akshay Kumar क्यों नहीं बनें हिस्सा? उठ रहे सवालों के बीच एक्टर ने वीडियो जारी करके बताई वजह

अक्षय कुमार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका में हैं। मुंबई में सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार को छोड़कर सारे कलाकार मौजूद थे। दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने बताया की दीपिका अपनी बच्ची में काफी व्यस्त हैं इस लिए वह इवेंट में नहीं आ सकी लेकिन सिंघम अगेन में लीड रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने क्यों नहीं शामिल हुए? अब अक्षय कुमार ने इवेंॉ में शामिल न होने की वजह बताई है और अपने फैंस से माफी भी मांगी है। एक वीडियो संदेश में अक्षय ने अपने प्रशंसकों को संबोधित किया और महामारी के बावजूद 2021 में सूर्यवंशी का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने रणवीर सिंह के उत्साह पर एक मज़ाक करके दर्शकों को लोटपोट कर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | पाकिस्तानी हीरो की बांहों में हिंदुस्तानी हीरोइन, Shehnaaz Gill और Rajkumar Rao की केमिस्ट्री आग लगाने वाली केमिस्ट्री ,

रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च 
रोहित शेट्टी ने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक भव्य लॉन्च इवेंट में बहुप्रतीक्षित सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रवि किशन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ मौजूद थे। नई माँ दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार भी वहाँ नहीं आ सके क्योंकि वे हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में वर्चुअली शामिल हुए, क्योंकि वह फिलहाल लंदन में अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के ज़रिए इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। क्लिप में उन्होंने प्रशंसकों से फिल्म का समर्थन करने का आग्रह किया और अपने सह-कलाकारों अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान को प्यार भी भेजा।
अक्षय कुमार ने इवेंट में शामिल न होने के लिए मांगी माफी
हिंदी में बोलते हुए अक्षय ने कहा, “मैं माफ़ी चाहता हूँ क्योंकि मैं आज सिंघम 3 के ट्रेलर लॉन्च में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सका। लेकिन इस हाउसफुल थिएटर को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे याद है कि महामारी के दौरान, 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, फिर भी लोग मेरी और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी देखने आए। आपने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। कृपया सिंघम अगेन को भी इसी तरह का समर्थन दें।” 
 

इसे भी पढ़ें: गर्दन पर गहरा कट, टपक रहा खून ही खून… Emraan Hashmi की ये तस्वीर कर देगी विचलित, फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर

सिंघम अगेन रामायण से काफी प्रेरित है 
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ किया गया जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लगभग 5 मिनट लंबे स्टार-स्टडेड ट्रेलर में एक्शन सीन और शानदार डायलॉग्स की भरमार है। ट्रेलर के अनुसार,  और फिल्म के किरदारों को दर्शकों के लिए आधुनिक व्याख्या के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाया गया है, जिसमें उनका सामना अर्जुन कपूर से होता है। वह आधुनिक राम का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिल्म में ‘अच्छाई बनाम बुराई’ के विषयों को आपस में जोड़ा गया है।

सिंघम का इतिहास
शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार कलाकार हैं, जिसमें अक्षय ने सूर्यवंशी की अपनी भूमिका दोहराई है। सिंघम अगेन सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है। सिंघम 2011 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें काजल अग्रवाल और प्रकाश राज सहायक भूमिकाओं में थे, इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स रिलीज़ हुई। दोनों फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी सफलता हासिल की। ​​सिंघम अगेन इस दिवाली बॉक्स ऑफ़िस पर आएगी। इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा।
 

Loading

Back
Messenger