Breaking News

बलिया में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 8.25 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण; अधिकारी कर रहे टालमटोल

जागरण सवांददाता, बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति में निर्माण एजेंसी पलीता लगा रही है। अभी भी सरकारी मशीनरी सरकारी धन के दुरुपयोग से बाज नहीं आ रही है। ताजा वाकया नरही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में घटित हुई है। जहां 8 करोड़ 25 लाख की लागत से बन रही पुल का स्लैब गिरने से सनसनी फैल गई है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने क्षेत्र के नरही और फिरोजपुर में मगई नदी पर दो पुल स्वीकृत कराया था। जिनका निर्माण 2021 से प्रारंभ हुआ था। इसे भी पढ़ें: देवर-भाभी में था अवैध संबंध, राज खुलने पर दोनों भाइयों ने उठाया खौंफनाक कदम निर्माण के दौरान ही हुआ धराशाई निर्माणाधीन पुल का स्लैब रविवार को निर्माण के दौरान ही धराशाई हो गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। अच्छा यह रहा की इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। इसे भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 34 यात्री घायल; नौ की हालत गंभीर स्लैब गिरने की सूचना पर सेतु निगम के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं। अधिकारी पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने का प्रयास में जुटे हैं। निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने से कई सवाल पैदा हो रहे है। जिनका जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं हैं।

Loading

Back
Messenger