Breaking News

Ballia News: मौसम की तल्खी से अस्पताल में भीड़, रोजाना बढ़ रहे 300 मरीज; डॉयरिया के मामले अधिक

जागरण संवाददाता, बलिया। इस समय उमस भरी गर्मी में बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक मरीज बढ़ गए हैं। इनमें बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इनमें अधिकांश सर्दी-जुकाम, एलर्जी, डॉयरिया व वायरल के मामले हैं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के बीच बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह मौसम सांस के रोगियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर देता है। जिला अस्पताल में आम दिनों में 1700 से अधिक मरीजों का उपचार किया जाता है। इस समय आंकड़ा 2000 तक पहुंच गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश उपाध्याय ने कहा कि ओपीडी में इस समय रोजाना लगभग 150 बच्चों का उपचार किया जा रहा है। यह संख्या सामान्य दिनों में 80 के आसपास होती है। डॉ. अविनाश कहते हैं कि मौसम में बदलाव के दौरान सतर्कता से सेहतमंद रहा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: अलीगढ़ में यमुना में आई बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल डूबी; सर्वे में सामने आया कि… अमृतपाली की रहने वाली ममता के चार वर्षीय बेटे के पेट में दो दिन पहले दर्द हुआ। उसे उल्टी-दस्त होने लगी। मंगलवार को राधिका बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं जहां चिकित्सक ने उसका डॉयरिया का उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम हर मरीज को समुचित उपचार देने में जुटी है। मौसम में बदलाव के वक्त मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिए पहले से तैयारी कर ली जाती है। मरीज व स्वजन को पूरी सहूलियत दी जा रही है। – डॉ. एसके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।

Loading

Back
Messenger