Breaking News

मैं शेर हूं जो चाहूंगा वहीं करूंगा… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने दिया बयान, बताया सत्ता में आने का कारण

संवाद सूत्र जागरण, बलिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायती चुनाव सुभासपा पूरी दमदारी से लड़ेगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। वह बुधवार को रसड़ा स्थित मीरनगंज के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम से भाग लिया। परिणाम जो भी आया इसके लिए मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा लगाकर संगठन को और मजबूत व सशक्त बनाने में जुट जाएं। 

Loading

Back
Messenger