Breaking News

Ballia-निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षार्थियों के माध्यम से किया गया आंवलन

? बलिया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षार्थियों के माध्यम से कराया गया आंवलन के उपरांत निपुण सममान समारोह का आयोजन गत वर्ष की भांति इस बार भी किया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डीएलएड के प्रशिक्षार्थियों के आंवलन में निपुण मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से निपुण विद्यालय घोषित किए जाने पर आज बहुद्देशीय सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर मुख्या विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

? निपुण सममान समारोह के आयोजन में बोले मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शेष विद्यालयों को भी अति शीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति करनी होगी ताकि इसके लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों को संयुक्त रूप से मिलकर प्रयास करना होगा। जनपद में संचालित प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों में विगत जनवरी फरवरी माह में निपुण प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से कक्षा एक तथा दो में अध्यनरत बच्चों का आंवलन किया गया था जिसमें जनपद के 448 विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित किया गया है जिन्हें आज मुख्य विकास अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

? उत्तर प्रदेश में निपुण भारत मिशन की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं उनके ज्ञान में दक्षता हासिल करना होता है। परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को शिक्षण संदर्शिका के माध्यम से शिक्षण कार्य किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि विद्यालयों को प्रिंट रिच सामग्री से परिपूर्ण बनाया गया है साथ ही निपुण लक्ष्यों के माध्यम से बच्चों का सतत आकलन किए जाने के साथ ही साथ दीक्षा एप्लीकेशन के माध्यम से शिक्षण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि बच्चे समय अनुसार अंतरगत निर्धारित लक्ष्य की संप्रति कर सकें।

? शिक्षकों को दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षण सामग्री तथा प्रशस्ति की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है ताकि एफ एल एन प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन पाठ्य पुस्तकों की समझ का विकास भी किया जाता है ताकि बच्चों की संपूर्ण समझ का विकास किया जा सके। आज के कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज द्वार शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की गई कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा।

? जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में बताया गया कि बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा सरकार की मंशा के अनुरूप एवं राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय समय पर द्वारा सुझाए गए निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के अंतर्गत उनके गणवेश, बैग, जूता, मोजा, स्वेटर इत्यादि के लिए ₹1200 की धनराशि भेजी जाती है ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रहे।

? जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अनुदेशक बम बहादुर द्वारा उकेरीत किया गया पोट्रेट भेंट किया गया। जिला समन्वयक निपुण द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य के सदस्य पर द्वारा समूह के सदस्यों के साथ साथ अन्य शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Loading

Back
Messenger