? बलिया: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने जनपद बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव समारोह बापू भवन टाउन हॉल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया, प्राथमिक पर्यवेक्षक एवं एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में फार्मेसी काउंसिल के सदस्य शंकर पटेल तथा मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह मौजूद रहे।
?️ चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने 86 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मल्य कुमार पांडेय (26 मत) को 60 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जावेद अख्तर ने 77 मत प्राप्त कर शिल्पी यादव (25 मत) को 52 मतों से हराया। मंत्री पद पर शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने 83 मत प्राप्त कर प्रदीप पाठक (23 मत) को 60 मतों से पराजित किया।
? इसके अलावा, संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश वर्मा, संगठन मंत्री पद पर पवन राय तथा संप्रेक्षक पद पर अमरनाथ पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
? अधिवेशन के दौरान 12 सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह ने किया।
![]()

