Breaking News

Mau to Ballia fourlane: करोड़ों खर्च के बाद भी अटका है घर तोड़ने का काम, फोरलेन निर्माण की धीमी गति से जनता परेशान

जागरण संवाददाता, बलिया। माल्देपुर से कदम चौराहा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की मौजूदगी में ठेकेदारों द्वारा माल्देपुर की ओर से दाएं लेन के लिए जेसीबी से गिट्टी खुदाई के बाद गिट्टी भरने का काम शुरू हुआ था, लेकिन विगत एक माह से यह कार्य भी बंद हो गया है। फोरलेन के दायरे में लगभग 100 मकान आ रहे हैं। इसमें 30 मकानों का अगला हिस्सा लोगों ने स्वयं से तोड़ा है। शेष 70 मकान के मालिक अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। इससे शहर में कार्य कराने में दिक्कत होगी। पास हुई सड़क की इतनी होगी लंबाई-चौड़ाई एनएच-31 पर सड़क की लंबाई 4.455 किलोमीटर है। 48.95 करोड़ रुपये से यह परियोजना पूरी होनी है। माल्देपुर मोड़ से कदम चौराहा तक 80 फीट चौड़ी यह सड़क बनेगी। कार्य पूर्ण करने की अविधि दिसंबर 2024 है, लेकिन जिस गति से कार्य हो रहा है, इस फोरलेन का हाल भी पुराने फोरलेन वाला न हो जाए। यह भी पढ़ें: PM मोदी के एक आदेश पर इंदौर के BJP कार्यकर्ताओं ने किया कमाल; स्वच्छता की ये तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान जाम से जनता परेशान इससे पहले वर्ष 2015 में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बलिया-बांसडीह स्टेट हाइवे पर तीन किलोमीटर में फोरलेन के निर्माण के लिए 51.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। आठ साल में 44 करोड़ रुपये खर्च हो गए। फिर भी शहर को फोरलेन सड़क नसीब नहीं हो सकी है। जाम से हर दिन असंख्य लोग परेशान होते हैं।

Loading

Back
Messenger