Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा व्यापारी की मौत

? बलिया में 26 वर्षीय युवापार्टी दीपक गुप्ता की देवरिया जनपद की सीमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर मौत हो गई। वह गोपालगंज में मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

? जानकारी के अनुसार, सोमवर शाम बघाड़ा-बिजेपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से दीपक की बाइक पीछे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दीपक को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

? दीपक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार बलिया के महावीरी घाट पर किया जाएगा।

Loading

Back
Messenger