Breaking News

इनरव्हील क्लब बलिया के तरफ से डॉक्टर डे सी ए डे पर हुआ विभिन्न कार्यक्रम

इनरव्हील क्लब बलिया के तरफ से डॉक्टर्स डे/ सी.ए डे/ पर कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खबर बलिया जनपद से है जहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव की देखरेख में इनरव्हील क्लब बलिया की तरफ से डॉक्टर डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
 जिसमें क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा तीन यूनिट रक्तदान के साथ ही नेत्र  परीक्षण भी कराया गया 
वहीं दूसरी तरफ इनरव्हील क्लब बलिया के द्वारा पौधारोपण भी किया गया।जिसमें रजनीगंधा छायादार पौधे लगाए गए।
इनरव्हील क्लब के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुजीत कुमार यादव डॉ मिथिलेश सिंह अनिल सिंह डॉक्टर बी पी सिंह आशु सिंह अनीता सिंह सौरभ सिंह डॉ शशि कला को बुक्के एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मानित भी किया गया। 
इनरव्हील क्लब बलिया की अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि 1जुलाई 2023 आज से मेरे कार्यकाल का शुभारंभ हो रहा है रक्तदान महादान है पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
 क्लब हमेशा से ही जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है।
 डॉक्टर्स डे के साथ ही सीए डे भी आज मनाया जा रहा है इनरव्हील क्लब की तरफ से (सी.ए) एस.एस श्रीवास्तव को अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित भी किया गया
 वही क्लब की अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस संस्था की सेवा कर रहे हैं ।
आप सभी की वजह से क्लब हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ आशु सिंह अनीता सिंह सुनीता सिंह आशा पांडे कृष्णा मिश्रा पूर्व अध्यक्ष सरिता गुप्ता मधु श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा है।

Loading

Back
Messenger