Breaking News

बलिया में बनेगा महर्षि भृगु मेडिकल कॉलेज, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

बलिया लाइव ब्यूरो रिपोर्ट

? लखनऊ/बलिया। जनपद की बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है। लखनऊ में योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस बारे में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विस्तर से जानकारी दी है।

? मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनपद बलिया में स्थापित होने वाला यह मेडिकल कॉलेज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय होगा। इसकी स्थापना के लिए मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्राप्त होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। बलिया के मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि भृगु जी के नाम पर महर्षि भृगु चिकित्सा महाविद्यालय होगा। साथ ही यहां 2.5 एकड़ में स्वास्थ्य केंद्र के बलिदानियों को समर्पित स्मारक का निर्माण होगा जो चित्तू पांडेय जी के नाम पर होगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

? मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिला कारागार, बलिया की भूमि पर की जाएगी। इसके बन जाने से ना सिर्फ स्वास्थ्य युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे बल्कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और ऊंचा होगा।

? महर्षि भृगु चिकित्सा महाविद्यालय प्रदेश का 82वां मेडिकल कॉलेज होगा। इसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 437 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ जाएंगी।

? परिवहन मंत्री ने बलिया की समस्त सम्मानित जनता की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस जनहितकारी निर्णय हेतु आभार जताया और धन्यवाद अर्पित किया।

Loading

Back
Messenger