Breaking News

पंचायत सहायकों ने स्थायी सेवा, समान वेतन और सर्वे कार्यों से मुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

? बलिया में पंचायत सहायक की नियुक्ति पर विवाद

?️ बलिया में पंचायत सहायकों की नियुक्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। पंचायत सहायकों ने कहा कि वर्षों से ग्राम सचिवालयों में कार्य करने के बावजूद उन्हें आज भी स्थायी सेवा, उचित मानदेय एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

?️ पंचायत सहायकों ने विशेष रूप से मांग की कि उनकी सेवा नियमित की जाए। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ बीमा एवं आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त हो सके। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम स्तर पर लगातार कार्य करने के बावजूद वे भविष्य और सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में जी रहे हैं।

? वहीं पंचायत सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंदन गिरी ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यंत कम मानदेय पर कार्य कराया जा रहा है, जिससे पंचायत सहायकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी रहती है। पंचायत सहायकों ने मांग की कि अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर उन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ अपने परिवार का जीवनयापन करने योग्य वेतन दिया जाए।

? जिला महामंत्री राजन साहू ने विभागीय कार्यों के लिए स्मार्टफोन, इंटरनेट रिचार्ज एवं अन्य डिजिटल संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्तमान समय में अधिकांश कार्य ऑनलाइन माध्यम से कराए जा रहे हैं, लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में उन्हें निजी खर्च वहन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाने से ऑनलाइन फीडिंग, डेटा अपलोड एवं अन्य कार्य अधिक सुगमता एवं स्मार्ट तरीके से पूरे किए जा सकेंगे।

? पंचायत सहायकों ने ज्ञापन में यह भी मांग की कि उन्हें राजस्व विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, निर्माण विभाग, फार्मर रजिस्ट्रेशन, स्वगणना/जनगणना आदि अन्य विभागों के अनावश्यक सर्वे एवं अतिक्तिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। पंचायत सहायकों का कहना है कि लगातार अतिक्तिक सर्वे कार्यों में लगाए जाने के कारण ग्राम सचिवालयों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है तथा कई बार ग्राम सचिवालय बंद तक हो जाते हैं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

? इसके साथ ही पंचायत सहायकों ने समस्त पंचायत सहायकों का मानदेय प्रत्यक्ष माह समाप्ति एवं अति शीघ्र दिलाए जाने की भी मांग की, ताकि वे अपने परिवार का सुचारु रूप से जीवनयापन कर सकें।

? इस दौरान संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष चंदन गिरी, जिला महामंत्री राजन साहू, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन यादव, संघठन मंत्री अभिनय मिश्रा, रूपेश राजपूत, जिला सचिव भारतेंदु निषाद, जिला उपसचिव मझहर अली, बृजेश यादव, पन्ना लाल यादव, मनीष कुमार, रविशंकर, तनमन कुमार, विकास सिंह, सुशील कनौजिया, आशीष सिंह, गौतम वर्मा, अदिति राजेश्वरी पांडेय, प्रियांशु मौर्य, शिल्पी मिश्रा, विजय शंकर, अमित कुमार, पवन सिंह, अमृत ठाकुर, इम्तियाज अहमद, आशिक अली सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलनों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Loading

Back
Messenger