Breaking News

बलिया भाजपा ने ‘बजट 2026’ को बताया ऐतिहासिक, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

? बलिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया। विपक्ष जहां इस बजट में नुक्स निकाल रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘बजट 2026’ पर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का स्वागत किया।

? भाजपा समर्थकों ने कहा कि यह बजट केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। इसमें विश्वास की महक है, विकास की ललक है और एक ‘विकसित भारत’ की तड़प है। चर्चा करते हुए कहा कि बजट की बड़ी बातें जो हैं, उसमें मुख्य बात यह है कि मध्यम वर्ग का खास ध्यान रखा जाना, अन्नदाता का सम्मान, कृषि और किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता, सर्वस्पर्शी विजन, गरीब कल्याण, युवा शक्ति और मातृशक्ति के उत्थान का रोडमैप खींचा गया है।

? खेत से लेकर अस्पताल के बेड तक और मजदूर के पसीने से लेकर नारी के आत्मसम्मान तक—सर्वकार के पिछले 11 वर्षों के बजट ने खुशहाली का नया अध्याय लिखा है। इस दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बलिया की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

? इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय राय, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह सोनू, देवेंद्र सिंह, संजय चौबे, माया शंकर राय, पीयूष चौबे, पंकज सिंह, बब्लू सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित, शिवम, अभिषेक, अनुराग एवं अन्य सम्मानीय कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger