Breaking News

Ballia-कटहल नाला के सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य हुआ शुरू

? बलिया। कटहल नाला के सौंदर्यीकरण की जिज्ञासा ने विस्तृत योजना बनाई है, जिसकी जानकारी बलिया लाइव ने आपको कुछ दिनों पहले दी थी। अब यह कार्य जमीनी स्तर पर उतारना शुरू हो गया है। कटहल नाला सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ करने जाने संबंधी भूमि पूजन के संबंध में ग्राम परमानंदपुर में भूमि पूजन स्थल को चिन्हित किया गया और समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है।

?️ जिले के राजस्व अधिकारी त्रिभुवन इस मौके पर खुद पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन परिधान मंत्री द्वारा किया जाएगा, जिनके प्रयासों से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।

? कटहल लाला के सौंदर्यकरण का कार्य ग्राम महावलपुर रामपुर महावल से लेकर के प्रबन्ध ग्राम प्रबन्धापुर तक लगभग 2 किलोमीटर तक कार्य कराया जाएगा, चौड़ाई लगभग 20 मीटर है।

? इस नाले के निर्माण में 7 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिसमें से एक अतिक्रमणकारी द्वारा स्वयं हटाया लिया गया है और शेष द्वारा भी अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है।

? कटहल लाला के सुंदरीकरण से जल निकासी के साथ स्वच्छता की दिशा में विशेष कदम होगा जो जनपद बलिया को एक विशेष पहचान देगा।

Loading

Back
Messenger