Breaking News

Ask The Expert । हेयरफॉल रोकना अब हुआ आसान, एक्सपर्ट से समझें सही तरीका । Prabhasakshi Exclusive

आज ज्यादातर लोग बाल झड़ने यानी हेयर फॉल से परेशान हैं। देखा जाए, तो बाल झड़ना कोई समस्‍या नहीं है, बल्कि यह एक नेचुरल साइकिल है, जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है। एक निश्चित उम्र में बाल गिरना या टूटना सामान्‍य है। कई लोग तो गंजेपन का शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन उम्र से पहले कंघी या शैंपू करते वक्त बालों का गुच्‍छा हाथ में आ जाए, तो चिंता हो जाती है। जिसको लेकर हमने बात डॉ. बनानी चौधरी से, जो मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कंसलटेंट डर्माटोलॉजिस्ट हैं। उनके पास वृद्धावस्था देखभाल और एटोपिक जिल्द की सूजन में 15 सालों का अभ्यास है।
प्रश्न- लोगों के बाल झड़ने का प्रमुख कारण क्या होता है और क्या सभी हेयर फॉल एक ही तरह के होते हैं?
जवाब- आजकल हेयर फॉल एक बहुत ही सामान्य सी बीमारी हो गई है। यह बीमारी समानता लड़के और लड़कियों में 13 से 14 वर्ष की आयु तक शुरू हो जाती है। जो अलग-अलग उम्र और परिस्थितियों के कारण बढ़ती रहती है। इसके अलावा भी आजकल कई बार यह घटना असामान्य हो जाती है। जिसके चलते बच्चों में भी 5 वर्ष की आयु से ही बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर यह बीमारी डैंड्रफ बढ़ने के कारण शुरू होती है। इसके बाद युवाओं में खानपान और मानसिक तनाव के चलते यह समस्या बढ़ने लगती है। उसके साथ ही कई बार यह बीमारी शरीर में उम्र के साथ आ रहे बदलाव के कारण भी हो जाती है, जो एक समय के बाद स्वतः ही समाप्त हो जाता है। 
लोगों को डेंगू, मलेरिया और कॉविड या लंबे समय तक बीमार रहने के कारण भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी कई लोगों के बालों का रंग बदलकर ग्रे होना शुरू हो जाता है। जो कहीं ना कहीं इस बीमारी की ओर संकेत करता है, लेकिन बालों का रंग बदलना कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है। यदि सिर्फ 25 साल की उम्र तक ही बालों का रंग बदल रहा है तो यह सामान्य है लेकिन उसके बाद की आयु के लोगों को उपचार जरूर करवाना चाहिए।
प्रश्न- हेयर फॉल को कैसे ठीक किया जा सकता है?
जवाब- बालों के ग्रे होने को ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन झड़ते हुए बालों को जरूर कम करना लोगों के हाथ में होता है। जिसके लिए समस्या के जड़ तक पहुंचाना सबसे जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर अलग-अलग तरीके के हेयर फॉल के लिए बीमारी के मुताबिक ही इलाज करता है।
प्रश्न- महिलाओं और पुरुषों में बाल झड़ने का एक ही कारण होता है या अलग-अलग?
जवाब- पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन महिलाओं की तुलना में अधिक रहता है। महिलाओं में जहां यह 300 से 400 की रेंज में होता है। तो वहीं, पुरुषों में यह 1000 तक पहुंच जाता है। यह बीच में बढ़कर हार्मोन तक कन्वर्ट होता है, और हेयर के केंद्र पर होता है। जिनका यदि यह ज्यादा हो जाता है तो उनमें गंजेपन की समस्या बढ़ जाती है। यह बीमारी अनुवांशिक होती है लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह लेकर दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं का रिसेप्टर बहुत कम होते हैं। और अगर यह समस्या उनमें भी आनुवंशिक है तो उनको भी बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में कई प्रकार के सिंड्रोम भी इस बीमारी के वाहक होते हैं।
प्रश्न- क्या बाल झड़ने की समस्या मौसम पर भी निर्भर करती है, और वह कौन सा मौसम है जिसमें यह समस्या सबसे अधिक होती हो जाती है ?
जवाब- मौसम बदलने के साथ ही हमारे शरीर में भी बदलाव शुरू हो जाते हैं। मानसून आने के साथ ही आमतौर पर लोगों में हेयर फॉल शुरू हो जाता है। जिसका प्रमुख कारण होता है कि मौसम की नमी बालों की जड़ों में जम जाती है। इस मौसम में जिम जाने वालों के लिए यह समस्या और भी गहरी हो जाती है। इसलिए जिम जाकर एक्सरसाइज करने वाले लोगों को प्रतिदिन शैंपू जरूर करना चाहिए।
प्रश्न- क्या सिर्फ शैंपू और कंडीशनर के बदौलत ही हेयर फॉल को काम किया जा सकता है या यह सिर्फ एक झूठ है?
जवाब- अगर व्यक्ति को सिर्फ स्कैल्प की समस्या है और सिर के चारों तरफ यह समस्या नहीं है, तो सिर्फ शैंपू बदलकर हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। स्कैल्प के अतिरिक्त अन्य समस्या होने पर शैंपू बदलने से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
प्रश्न- हेयर फॉल के लिए बालों में ऑयलिंग करना कितना सही है?
जवाब- बालों में ऑयलिंग करना अच्छा होता है तेल बालों में एक कोचिंग बना लेता है जो वालों की मजबूती के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही मसाज 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं करनी चाहिए। उसके बाद बालों को नुकसान होना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही रात के समय में बालों में तेल लगाकर नहीं सोना चाहिए।
प्रश्न- क्या बालों को बांधना हेयर फॉल रोक सकता है?
जवाब- ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ बाल बाँधने से नहीं झड़ेंगे। बालों का झड़ना उन्हें बांधने या खोलने से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं है। 
प्रश्न- क्या बाल कटवाने से हेयर फॉल को रोका जा सकता है?
जवाब- यह पूरी तरह से सही नहीं है कि बाल कटवाने से हेयर फॉल को रोका जा सकता है। बाल झड़ने की समस्या छोटे और बड़े बालों में बराबर से ही हो सकती है। 
प्रश्न- गंजापन को कैसे रोका जा सकता है? 
जवाब- महिलाओं में रिसेप्टर के कारण यह समस्या आमतौर पर कम होती है लेकिन उन्हें गंजेपन के अतिरिक्त दूसरी प्रकार की समस्याएं ज्यादा होती है। महिलाओं में यह समस्या तीन चरणों में हो सकती है। तो वहीं, पुरुषों में यह बीमारी आठ चरण तक जाती है। पुरुषों को अपने बालों का अधिक ध्यान रखना चाहिए।
प्रश्न- हेयर फॉल हमारे खानपान से किस प्रकार प्रभावित होता है?
जवाब- खानपान लोगों में बालों की बढ़ती समस्या का एक प्रमुख कारण है। इसीलिए खाने-पीने में हमें अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रश्न- क्या हेयर ट्रीटमेंट हमारे बालों की सेहत के लिए सही है?
जवाब- अगर हमारे बालों की सेहत पहले से ही सही है और कोई भी इस्तेमाल करने वाली चीज सीधे जड़ों तक नहीं पहुंच रही है। तो यह उनके लिए बिलकुल सेफ है। इसके साथ ही हेयर ट्रीटमेंट में सेफ और सुरक्षित तरीके से करना चाहिए के साथ ही बालों को दी और कलर करना भी नुकसानदायक होता है।

Loading

Back
Messenger