Breaking News

Menopause Care Tips: मेनोपॉज के मुश्किल लक्षणों से निपटने के लिए डाइट में करें छोटा सा बदलाव, जानें क्या कहती हैं डाइटीशियन

पीरियड्स के शुरू होने और इसके खत्म होने के बाद दोनों ही स्थिति में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल चेंजेस होते हैं। महिलाओं को इन बदलावों की वजह से कुछ दिक्कतें भी उठानी पड़ती हैं। वहीं अगर बात मेनोपॉज की यानि की उस स्थिति की करें, जब पीरियड्स बंद हो जाते हैं। ऐसे अमूमन 45 से 50 वर्ष के आसपास की महिलाओं में होता है। महिलाओं को मेनोपॉज से पहले पेरिमेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज वो स्थिति होती है जब महिलाओं में ओवुलेशन बंद हो जाता है। इसके बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। 
पेरिमेनोपॉज यानी की मेनोपॉज से पहले पीरियड्स में अनियमितता देखने को मिलती है। शरीर में इस दौरान और भी कई लक्षण नजर आते हैं। यह लक्षण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मेनोपॉज का समय करीब है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान किसी भी महिला के शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cycling Benefits: रोजाना साइकिल चलाने से मिलेंगे 3 गजब के फायदे, स्वस्थ रहने के साथ ही होगी पैसे की बचत

लक्षण
हॉट फ्लैशेज यानी की पूरे शरीर में गर्माहट महसूस होना
वजाइन में सूखापन
जोड़ों में दर्द होना
नींद ना आना
वजन में बदलाव होना
सिर में दर्द होना
पीरियड्स का अनियमित होना
लक्षणों से निजात
कई बार यह लक्षण इतने ज्यादा दिखने लगते हैं कि महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में मुश्किलें पैदा होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी पेरिमेनोपॉज यानी की मेनोपॉज से पहले के समय से गुजर रही हैं। साथ ही आपको भी शरीर में ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो एक छोटे से काम को करके आप इन लक्षणों से काफी हद तक निजात पा सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में छोटा सा बदलाव करना होगा। इस दौरान आप गेंहू के आटे की जगह सोया के आटे की रोटी खाना शुरू कर दें। इससे आपको इन लक्षणों में राहत मिलेगी।
सोया आटा
अब आपके मन में यह सवाल भी आ रहा होगा कि आखिर सोया आटे की रोटी ही क्यों खानी है। तो बता दें कि इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने जानकारी देते हुए बताया कि सोया आटे में आइसोफ्लेवोन्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। पेरिमेनोपॉज के लक्षणों जैसे हॉट फ्लैशेज और वजाइन में सूखेपन से निजात दिलाते हैं।
सोया रोटी सामग्री
सोया आटा- 1 कप (70 प्रतिशत)
पानी- 1 कप
देसी घी- 1 चम्मच
गेंहू का आटा- 1/2 कप (30 प्रतिशत)
नमक- स्वादानुसान
ऐसे बनाएं
सबसे पहले पैन में पानी डालकर इसको उबाल लें और फिर इसमें नमक और गी डालें
इसके बाद उबलते हुए पानी में सोया के आटे को डालकर अच्छे से चलाएं। फिर ढक्कन से ढक दें।
गैस बंद करने के बाद इसको 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब इस मिश्रण को बाहर निकाल कर उसमें गेंहू का आटा मिक्स कर अच्छे से गूंथ लें।
फिर इसकी रोटी बनाकर तैयार कर लें।

Loading

Back
Messenger