Breaking News

Health Tips: रोजाना इन फेशियल एक्सरसाइज को करने से कम हो जाएंगे डार्क सर्कल, चेहरे पर आएगा चांद सा निखार

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सभी क्या कुछ टिप्स नहीं अपनाते हैं। लेकिन हमारी स्किन में सुधार तब तक नहीं आ सकता है, जब तक हमारे शरीर की कमजोरी नहीं दूर होती है। इसलिए कहा जाता है स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और खानपान अच्छा रखना चाहिए। क्योंकि शरीर में खून की कमी, नींद कम लेना, खानपान की बुरी आदतें और देर रात कर फोन चलाना आदि। यह सभी आदतें हमारी स्किन की खूबसूरती को धीरे-धीरे कम करती जाती हैं। वहीं खून की कमी से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। 

इसलिए जरूरी है कि स्किन की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ फेशियल एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। फेशियल एक्सरसाइज से न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे फेस की कमजोरी भी कम हो जाती है। इसलिए स्किन को टाइट बनाने या फेस फैट को कम करने के लिए फेशिय़ल योगा, एक्सरसाइज काफी कारगर है। हालांकि डार्क सर्कल को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसको काफी हद तक कम जरूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Menopause Symptoms: आपकी नींद पर पड़ सकता है मेनोपॉज का प्रभाव, जानिए क्या है इसका कारण

आंखों की मालिश
अपने हाथों से आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें।
अंगूठे या अनामिका उंगली का इस्तेमाल कर आंखों के नीचे इस्तेमाल करें और सर्कुलेशन मोशन में मालिश करें।
इस एक्सरसाइज को करने से खून का प्रवाह बेहतर होता है और डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
एयर पफ पोज
इस एक्सरसाइज में आपको होंठों पर उंगली रखकर मुंह को फुलाना है।
इस एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड तक जरूर करना चाहिए।
इससे स्किन टोन और टाइट होती है।
यह एक्सरसाइज डार्क सर्कल्स को कम करने से बेहद असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है।
आंखों का व्यायाम
सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और अब अपनी आंखों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं।
इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।
इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
प्रेसिंग एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आंखों के नीचे की त्वचा को हल्के से प्रेस करें।
फिर 10 सेकेंड के लिए होल्ड करें और फिर छोड़ दें।
इस प्रोसेस को 5-10 बार करना है।
इससे आपकी स्किन की लोच और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
आई पफिंग
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आंखों को बंद कर आइब्रो को जितना ऊपर उठा सकते हैं, उठाएं।
अब इस पोज को 5-10 सेकेंड के लिए होल्ड करें।
इससे आंखों के आसपास की थकान दूर होती है।
आई ब्लिंकिंग एक्सरसाइज
आई ब्लिंकिंग एक्सरसाइज के दौरान जल्दी-जल्दी आंखें झपकाएं और फिर धीरे-धीरे खोलें।
इस प्रोसेस को 15 से 20 बार करना है। इससे आपकी आंखों के आसपास ब्लड फ्लो कम होता है।
जिससे डार्क सर्कल्स होते हैं।
लिम्प ड्रैनेज
स्किन हेल्थ के लिए लिम्प ड्रैनेज फायदेमंद होती है। 
इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है।
इस एक्सरसाइज से फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या कम होती है।
साथ ही आपका स्किन टेक्सचर भी ठीक होता है। 
बता दें कि यह एक्सरसाइज एक्ने और ब्रेक आउट भी कम करने में सहायक है।
विंकिंग एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज से आपकी त्वचा का ढीलापन कम होता है।
यह आंखों के आसपास की मसल्स को टोन करना का काम करती है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आरामदायक पोजीशन में बैठ जाएं।
अब बायीं आंख बंद कर दायीं आंख को खुला रखें।
खुली आंख से सीलिंग को 5-10 सेकेंड तक देखें।
इस दौरान अपनी ब्रीदिंग नॉर्मल रखें।
फेशियल मसल्स को आराम देने के बाद दोबारा दायीं आंख बंद कर बायीं आंख को खुला रखें।
इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।

Loading

Back
Messenger