Breaking News

Health Tips: इन 5 चीजों को खाते ही शरीर में तेज हो जाएगा ब्लड सर्कुलेशन, आज से ही डाइट में करें शामिल

हमारे शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन कई गंभीर और घातक बीमारियों का कारण बन सकती है। खासतौर पर खराब ब्लड सर्कुलेशन हार्ट प्रॉब्लम्स को जन्म दे सकता है। शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करें, इसके लिए सही ब्लड सर्कुलेशन का होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि सही ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन से आर्टरीज के माध्यम से सेल्स में न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन पहुंचता है। वहीं शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के अन्य कई कारण हो सकते हैं। मेडिकल कंडिशंस और लाइफस्टाइल फैक्टर भी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में सही ब्लड सर्कुलेशन का होना बेहद जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन के सही न होने पर इसका प्रभाव न सिर्फ दिल बल्कि किडनी और लिवर जैसे अंगों पर भी पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। जो आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: हाई बीपी की समस्या हो सकती है जानलेवा, इन घरेलू उपायों से करें कंट्रोल

अखरोट
अखरोट में भरपूर मात्रा में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है। जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें अमिगडलिन और विटामिन ई भी पाया जाता है, जो हार्ट की सेहत के लिए लाभकारी होता है।
हल्दी
शरीर में अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए हल्दी का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है। हल्दी में पाया जाने वाला एक कंपाउंड करक्यूमिन से नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है। इससे ब्लड वेसल साफ होते हैं और ब्लड फ्लो में सहायता मिलती है।
फैटी फिश
सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी फैटी फिश काफी फायदेमंद होती है। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए डाइट में ट्राउट और सल्मोन मछली शामिल करनी चाहिए। क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
बेरीज
इसके अलावा बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड वसल्स के लिए अच्छा माना जाता है। इसको एंथोसायनिन भी कहा जाता है और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ता है। साथ ही यह आर्टरीज की वॉल्स की सुरक्षा में भी सहायक होता है।
गाजर
आपको बता दें कि गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। बीटा कैरोटीन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से भी बचाने में सहायक होती है।

Loading

Back
Messenger