Breaking News

137 किलो की महिला ने कैसे घटाया 66 Kg वजन, जानें वेट लॉस जर्नी, आप भी फॉलो कर सकते हैं यह ट्रिक

मोटापा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2022 में वैश्विक 80 करोड़ लोगों का वजन जरुरत से ज्यादा है।  जिनमें से 75% मोटापे के साथ जी रहे थे। यह बीमारी शरीर को कमजोर कर देती है। जो लोग मोटापे के शिकार होते हैं उनको हमेशा बीमारियों का खतरा रहता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका वजन 137 किलो था, बाद उसने कैसे 66 किलो वजन को कम किया। लाइन सूसा ब्राजील की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना वजन इतना कम किया कि कोई उन्हें पहचान भी न पाए। लाइन ने अपना 66 किलो वजन कम कर लिया है और अब उनका वेट 71 किलो है। विदेशी महिला कह चुकी हैं कि, यह मेरे लिए काफी मुश्किल था, लेकिन मरने से अच्छा है कि मैंने अपने आपको ही बदल दिया। पेट की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए डाइट पर ध्यान भी जरुरी होता है।
महिला ने कैसे किया वजन कम
लाइन ने बताया, पेट की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल माना जाता है। डाइट पर ध्यान देना भी जरुरी होता है। इसके अलावा आपको फिजिकल एक्टिविटी करनी भी जरुरी है। वेट ट्रेनिंग और कार्डियों भी करें। बिना ट्रेनिंग डाइटिंग का कोई मतलब नहीं है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट काफी जरुरी है। हो सकता है 3 महीने तक आपको परिणाम न दिखें लेकिन समय के साथ आपको रिजल्ट मिलने लगेंगे। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। 
लाइन ने आगे बताया
मै जानती थी कि, मेरे पेट को सिकुड़ने में काफी समय लगा। मुझे धैर्य रखने की जरुरत थी। मैंने अपनी फिजिकल एक्टिविटी और डाइट को बैंलेंस करने की जरुर थी। महिला ने बताया, मैंने अपना वजन घटाने की प्रोसेस को 62 प्रतिशत बॉडी फैट के साथ शुरु किया था। मैंने अपने गोल को 25 प्रतिशत बॉडी फैट तक लाना रखा। फैट के ज्यादा होने से मैने अपना गोल 22 प्रतिशत बॉडी फैट कर लिया।
महिला ने 1 साल 10 महीने में 66 किलो वजन कम किया
लाइन ने बताया कि, उन्होंने 1 साल 10 महीने में 66 किलो वजन को कम किया। उन्होंने खाने में जंक फूड, सोड़ा वाली ड्रिंक, फ्राइड फूड को खाना छोड़ा था। इसके साथ ही प्रोटीन वाली चीजें और सब्जियां खाना शुरु किया था। इससे ही मुझे बेहतर परिणाम मिला।
View this post on Instagram

A post shared by Laine Sousa/ Emagrecimento, 66kg OFF (@laine_sousa1)

Loading

Back
Messenger