Breaking News

Health Tips: डाइट में इन चीजों को शामिल करने से स्वस्थ रहती है आंत, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट और आंतों का स्वस्थ रहना आवश्यक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सभी लोगों को डाइट में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। पौष्टिकता से भरपूर चीजें ना सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि आंतों की समस्याओं को भी ठीक करती हैं। अपने आहार में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करके आंतों की सेहत में सुधार किया जा सकता है।
आंत के स्वास्थ्य को सुधारने में आहार अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां और प्रोबायोटिक्स, फाइबर, साबुत अनाज आदि शामिल कर स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। फाइबर का सेवन पाचन को ठीक रखने और मल त्याग को बढ़ावा देने में सहायक होता है। साथ ही इस तरह का आहार लेने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: इन टिप्स को करेंगे फॉलो तो जल्दी कंट्रोल होगा वजन, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

जरूर खाएं सेब
आपने एक पुरानी कहावत तो सुनी ही होगी कि रोजाना अपनी डाइट में एक सेब शामिल करके स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। बता दें कि सेब में पेक्टिन नामक प्राकृतिक लैक्सेटिव पाया जाता है। यह मल को त्यागने में बढ़ावा देता है। इसके साथ ही सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही यह बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मददगार होता है। यह हृदय की सेहत में सुधार कर शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। 
चिया सीड्स हैं फायदेमंद
चिया सीड्स फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत है। जो पानी को अवशोषित करता है। बता दें कि यह एक जेल जैसा पदार्थ है। जो मल त्यागने में लाभकारी होता है। चिया सीड्स के नियमित सेवन से आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है और इससे कब्ज जैसी समस्या का जोखिम कम होता है। 
दही का सेवन 
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, यह लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ ही आंतों को स्वास्थ रखने में मददगार होता है। अपच जैसी पेट की समस्याओं से बचने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए दही को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

Loading

Back
Messenger