Breaking News

Health Tips: इंफ्यूज्ड वॉटर ब्लोटिंग की समस्या को करेगा चुकटियों में दूर, जानिए कैसे करें सेवन

कई लोगों को अक्सर कुछ भी खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या होने लगती हैं। उनका पेट फूला हुआ लगता है और पेट में दर्द भी होता है। वहीं कई बार पेट में ऐंठन की समस्या भी होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण सही से डाइजेशन न होना है। कई बार भूख लगने पर कम खाना खाने के बाद भी लोगों का पेट फूलने लगता है। ब्लोटिंग को दूर करने के लिए कई कारगर घरेलू नुस्खे हैं। हालांकि कई बार कुछ हैवी खाने से अगर ब्लोटिंग होती है तो इसे नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन अगर आपको अक्सर ही ब्लोटिंग की समस्या होती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए 
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ब्लोटिंग दूर करने के एक आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। इस उपाय को अपनाकर आप पोस्ट मील ब्लोटिंग की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

इसे भी पढ़ें: Health Tips: डाइट में जरूर शामिल करें ये हर्ब्स, कप्यूटर की तरह तेज चलने लगेगा आपका दिमाग

इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे
पोस्ट मील ब्लोटिंग को दूर करने के लिए आपको अदरक, खीरा, चिया सीड्स, पुदीना और नींबू को मिलाकर इंफ्यूज्ड वॉटर तैयार करना है।
इंफ्यूज्ड वॉटर कुछ सीड्स, हर्ब्स या फिर कुछ हेल्दी चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। 
इन सभी के गुण और टेस्ट पानी में मिल जाते हैं। 
बता दें कि अदरक का सेवन डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेटेमरी गुण काफी लाभकारी होते हैं।
पुदीना की पत्तियों में मेंथॉल पाया जाता है। यह हमारी आहार नाल और मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। इसके साथ ही पुदीना गैस को ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है।
खीरा का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही इनडाइजेशन में आराम मिलता है।
चिया सीड्स फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। साथ ही यह कब्ज को कम करने में मदद करता है।
नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। नींबू डाइजेस्टिव जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाने के साथ ही पाचन में भी सहायता करता है। 
पानी की मदद से हमारा शरीर डिटॉक्स होती है। यह शरीर से गंदगी निकालने का काम करता है। 
पानी का सेवन पोस्ट ब्लोटिंग से आराम पहुंचाता है।
गर्मी के मौसम में दिन भर आप थोड़ा-थोड़ा कर पानी पी सकते हैं।
इंफ्यूज्ड वॉटर की सामग्री
खीरा- 3-4 टुकड़े
अदरक- आधा इंच
चिया सीड्स- 1 टीस्पून
नींबू- 3-4 टुकड़े
पुदीना- 8-10 पत्ती
पानी- 800 मि.ली लगभग
ऐसे बनाएं इंफ्यूज्ड वॉटर
सभी चीजों को एक बोतल में मिलाएं।
इसमें चिया सीड्स को भिगोकर डालें।
फिर इसे 2-3 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। 
पानी में फिर इन सबका असर मिल जाएगा।
इस पानी को घूंट-घूंट कर पूरा दिन पिएं।
इससे आपको आराम मिलेगा।

Loading

Back
Messenger