Breaking News

Monsoon में बच्चों की immunity बढ़ाने के लिए ये 4 सुपरफूड्स हैं फायदेमंद

बारिश का मौसम भले ही सुहावना लगे, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बच्चों के लिए यह मौसम पानी में खेलने और मस्ती करने का खास समय होता है, लेकिन हवा में नमी और बैक्टीरिया के बढ़ने से वे सर्दी, जुकाम या पेट के संक्रमण जैसी बीमारियों का आसानी से शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, यदि आप अपने बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक चीजें खिला सकते हैं।

बारिश में बच्चों के लिए सेहतमंद आहार

1. गरमा-गरम होममेड सूप

सूप हर मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बारिश के मौसम में यह आसानी से पच जाता है और शरीर को गर्माहट देता है। आप टमाटर, मकई, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

2. भुट्टा या स्वीट कॉर्न

मानसून के दौरान भुट्टा खाना बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। भुने हुए या उबले हुए भुट्टे पर हल्का नींबू और चुटकी भर काला नमक लगाकर देना बच्चों के लिए पौष्टिक होता है। मकई में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

3. ताजे मौसमी फल

बारिश के मौसम में मिलने वाले फल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें सेब, नाशपाती, अनार, आलूबुखारा और चेरी जैसे फल शामिल हैं। बच्चों को फल देने से पहले उन्हें गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए। सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फलों से बच्चों को दूर रखना चाहिए।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। रात को सोने से पहले बच्चों को हल्का गर्म हल्दी वाला दूध देना एक बेहतरीन विकल्प है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों को खांसी, सर्दी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

Loading

Back
Messenger