Breaking News

Health Tips: पौष्टिक आहार लेने से स्वस्थ रहती है आंत, डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट के साथ ही आंतों का भी स्वस्थ रहना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सभी लोगों को अपनी डाइट में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक डाइट ना सिर्फ आपके शरीर बल्कि आंतों की समस्या को ठीक करने में लाभकारी है। एक रिसर्च के मुताबिक फाइबर युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आंतों की सेहत में सुधार किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंत के स्वास्थ्य को सुधारने में पौष्टिक डाइट अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, फाइबर, सब्जियां और प्रोबायोटिक्स भरपूर चीजें शामिल कर स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। बता दें कि फाइबर का सेवन पाचन को ठीक रखने और साथ ही मल त्याग को बढ़ावा देने में सहायक होता है और कब्ज को रोकने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Health Benefits: इन सब्जियों और फलों के आगे फेल हैं अंडा और चिकन, वेजिटेरियन्स जरूर करें इनका सेवन

जरूर खाएं सेब
आपने एक पुरानी कहावत तो जरूर सुनी होगी, ‘एन एपल अ डे कीप डॉक्टर्स अवे’। इसका मतलब है कि रोजाना एक सेब को अपनी डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। सेब में पेक्टिन नामक प्राकृतिक लैक्सेटिव पाया जाता है। साथ ही यह मल त्यागने में भी सहायक होता है। सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है। सेब खाने से पाचव बेहतर होता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब खाने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।
चिया सीड्स का सेवन
बता दें कि चिया सीड्स फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह पानी को अवशोषित करता है और एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है। चिया सीड्स मल त्याग को बढ़ावा देने में सहायक है। इसके रोजाना सेवन से ना सिर्फ आंत स्वस्थ रहती हैं, बल्कि यह कब्ज जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करता है। चिया सीड्स को अपने आहार का हिस्सा बनाकर आप कई तरह के सेहत संबंधी लाभ पा सकते हैं।
नियमित करें दही का सेवन
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ ही आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए दही को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Loading

Back
Messenger