होली के त्योहार पर घर में बनी गुजिया, पकौड़ी और टेस्टी पकवान जरुर बनते हैं। होली के जश्न में सभी लोग खुशी खूब सारे पकवान खा लेते हैं। लेकिन ज्यादा तीखा ऑयली और खट्टा खाने की वजह से लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। वहीं किसी को लूजमोशन होता है तो किसी को गैस-एसिडिटी से परेशानी होने लगती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आप इन घरेलू उपाय को पढ़कर नोट कर लें, होली पर पाचन संबंधी परेशानियों से बचने में मददगर साबित हो सकती है।
पाचन को बेहतर रखने के लिए खाएं ये चीजें
– ओवरईटिंग के चलते अगर आपका पेट खराब हो गया है तो आप दही का सेवन करें। दही काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसमें फाइबर होता जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। दही के सेवन से पेट को ठंडक मिलती है।
– ओवरईटिंग के कारण अगर आपका पेट खराब हो गया है और आपको लूज मोशन हो गए हो तो आप केले का सेवन कर सकते हैं केले में पेक्टिन होता है जो माल को बांधने का कार्य करता है। केला में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
– सेब में काफी मात्रा में फाइबर होता जिससे पाचन को सुधारने में मदद मिलती है जिससे कब्ज जैसी दिक्कत दूर होती है।
– जब आपका पेट खराब हो तो आप नारियल पानी पी सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन रहेगा। लूज मोशन के दौरान शरीर से पानी बहुत ज्यादा निकल जाता है। ऐसे में अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
– होली में जमकर गुजियां-मिठाईयां खाने से अगर आपको कब्ज हो जाए तो आप इसे ठीक करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। पपीते में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन को सही करने में मदद करता है।