Breaking News

Women Health: फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद मददगार होते हैं ये योगासन, जल्द कर सकेंगी कंसीव

हर महिला की जिंदगी में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत पड़ाव मां बनना होता है। मां बनना किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है। वहीं जब महिला कंसीव करने का फैसला लेती है, तो कई बार इसमे कई मुश्किलें आती हैं। हालांकि कंसीव करना आसान होगा या मुश्किल यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है। लाइफस्टाइल, हेल्थ कंडीशन और डाइट समेत कई ऐसी वजहें हो सकती हैं, जो फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।
हालांकि महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल न आए, इसके लिए महिलाओं को कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फर्टिलिटी को बूस्ट करने का काम करती हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में…

इसे भी पढ़ें: Health Care: ताजी रोटी ही नहीं बल्कि बासी रोटी भी है गुणों का खजाना, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विपरीत करणी योग
विपरीत करणी आसन फर्टिलिटी को सुधारने में बेहद कारगर है। 
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
फिर दोनों हाथों को शरीर से चिपका लें और शरीर को हल्का छोड़ दें।
अब अपने पैरों को दीवार से सटाकर ऊपर की ओर उठाएं।
फिर हाथों को कमर का सहारा देते हुए अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं।
इसके बाद कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए शरीर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
इस दौरान आपकी पीठ जमीन से करीब 45 डिग्री पर होनी चाहिए।
अब इस पोजीशन में थोड़ी देर रहें और धीरे-धीरे सांस लें। 
इसके बाद पैरों को वापिस जमीन पर लाएं और इस आसन को करने से फर्टिलिटी में सुधार होता है।
विपरीत करणी आसन को करने से ओवरीज और यूट्रस में ब्लड फ्लो अच्छा होता है।
साथ ही यह आसन शरीर के निचले हिस्से के तनाव कम होता है।
भुजंगासन
भुजंगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
फिर दोनों हथेलियों को फर्श पर रखें और कंधे की चौड़ाई से हथेलियों को अलग रखें।
अब शरीर के निचले हिस्से और हथेलियों पर प्रेशर डालते हुए शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर की तरफ उठाएं।
इस पोजीशन में थोड़ी देर रहने के बाद सामान्य पोजीशन में वापस आ जाएं।
भुजंगासन को करने से थकान दूर होती है और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
यह आसन बेली फैट कम करने में फायदेमंद होता है।
इस आसन को करने से फर्टिलिटी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें दूर होती हैं और यह आसन कंसीव करने में भी मदद करता है।

Loading

Back
Messenger