Breaking News

शरीर को सूखा कर देगी विटामिन बी12 की कमी, रात में दिखें ये लक्षण तो नजरअंदाज न करें

शरीर में पर्याप्त न्यूट्रिशन होना काफी जरुरी है। अगर आप अपनी डाइट में विटामिन बी12 के फूड्स का सेवन नहीं करते तो आपका शरीर जल्द ही मुसीबत में आ सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, नर्वस सिस्टम में खराबी जैसी समस्याएं होने लगती है, जो व्यक्ति को रोगी बना देता है। विटामिन बी12 की कमी के लक्षण को तुरंत पहचाने और इसके उपाय करना भी जरुरी है। इस विटामिन के कई गंभीर लक्षण रात के समय पर नजर आते हैं, यहां हम आपको कुछ संकेत बताने जा रहे हैं, जो रात के समय नजर आते हैं।
रात को दिखने वाले बी12 की कमी के लक्षण
– नींद भर की थकान के बाद बेड पर जाने पर आमतौर पर शरीर की मांसपेशियों में दर्द का अनुभाव होता है। अगर आपके मसल्स में रोजाना ऐंठन और कमजोरी का अनुभव कर रहे हैं, तो आप इसे इग्नोर नहीं कर सकते। यह बी12 की कमी हो सकती है।
– अगर रात के समय में यदि आपको ज्यादा पेट या डाइजेशन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। मतली, दस्त, गैस, कब्ज जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल के लक्षण वास्तव में बी12 की कमी का नतीजा हो सकता है।
– रात के समय सिर में दर्द की समस्या आम हो सकती है। अगर रात के समय रोज सिरदर्द हो रहा है तो यह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। 
– अगर आपको भी रात को नींद नहीं आती है तो आप बॉडी में बी12 की कमी हो सकती है। यदि आप काफी समय से सो नहीं पा रहे हैं तो डॉक्टर को जरुर एक बार दिखाएं।
– जब आप सोते हैं तो उस समय लेटे-लेटे ही पैरों की नसें अपने आप तन जाती है, तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए मुसिबत लेकर आ सकता है। यह बी12 की कमी का एक साइलेंट लक्षण है। 

Loading

Back
Messenger