Breaking News

क्रिकेटर्स की AI ने बनाई खास तस्वीर जो हो गई वायरल, Hollywood के Iconic Character में ऐसे दिख रहे MS Dhoni और Virat Kohli

फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देख रहे है। आईपीएल में किसी टीम ने अब तक फाइनल का टिकट नहीं कटवाया है। आईपीएल की प्लेऑफ की जारी जंग के बीच ही कुछ ऐसी फोटोज शेयर हो रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। ये फोटोज भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पुरुष खिलाड़ियों की है। इस बार फोटो में ये अपने आम लुक में नहीं दिख रहे है।
 
एआई टूल की मदद से इस बार भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों का लुक सामने आया है जो काफी वायरल हो गया है। इस बार एआई टूल की मदद से भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का लुक वायरल हुआ है। इस लुक में महेंद्र सिंह धोनी अलग ही लुक में दिख रहे है। उनका ये लुक हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप द्वारा निभाए गए कैरेक्टर कैप्टन जैक स्पैरो से प्रेरित है। जॉनी डेप फिल्म पाइरेट्स आफ कैरीबियन में इस कैरेक्टर को निभा चुके है।
 
वायरल हो रहा खिलाड़ियों का लुक
एक आर्टिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को एआई टूल की मदद से कैप्टन जैक स्पैरो के लुक में पेश किया है। जैक स्पैरो के लुक में महेंद्र सिंह धोनी को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का लुक भी जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली को हॉलीवुड कैरेक्टर राग्नार लोथ्रोबक के तौर पर पेश किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही अलग अलग टीमों से खेलते है। विराट कोहली जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। फैन ने दोनों टीमों के नामों में भी बदलाव करते हुए पाइरेट्स ऑफ चेन्नई और आरसीबी वाइकिंग्स किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Jyo John Mulloor (@jyo_john_mulloor)

 
 
पहले भी वायरल हुई थी फोटोज
बता दें कि इससे पहले खिलाड़ियों की फोटोज महिलाओं के रूप में भी पेश की गई थी जो काफी वायरल हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, शिखर धवन, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत की फोटो को महिला के लुक में शेयर किया गया था। ये फोटोज काफी वायरल हुई थी। फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के इस लुक को काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया पर ये फोटोज भी जमकर शेयर की गई थी।

Loading

Back
Messenger