Breaking News

रोहित शर्मा CSK की कप्तानी कर सकते हैं, जानें अंबाती रायुडू ने ऐसा क्यों कहा?

आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने ऑल कैश डील करते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी करा दी थी। हार्दिक पंड्या ने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ ही शुरू किया था और रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना नाम बनाया था। वहीं MI ने रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया था। वहीं अब MI और CSK के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू ने रोहित को लेकर कुछ बातें कही हैं। 
न्यूज 24 स्पोर्ट्स पर अंबाती ने कहा कि, रोहित शर्मा अभी कम से कम 5-6 साल और आईपीएल में खेल सकते हैं। अगर रोहित कप्तानी करना चाहते हैं तो, पूरी दुनिया उनके लिए खुली हुई है। वह जिस भी टीम के लिए चाहें कप्तानी कर चुके हैं। मैं चाहता हूं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलें, अगर धोनी संन्यास लेते हैं तो ऐसे में रोहित शर्मा सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं। 
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। रोहित और धोनी दोनों ही आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। दोनों की ही टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमें हैं। रायुडू के अनुसार रोहित CSK के कल्चर में एकदम फिट बैठेंगे।

Loading

Back
Messenger