Breaking News

NYC ग्रांड प्रिक्स में अमेरिकी धावक Noah Lyles ने Usain Bolt के रिकॉर्ड की बराबरी की

जमैका के अंतर्राष्ट्रीय धावक सेंट लियो उसैन बोल्ट को पूरी दुनिया जानती है। दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के नाम कई रिकॉर्ड है। इसी बीच उनके रिकॉर्ड की बराबरी की है नोआ लायल्स ने। अब तक ये रिकॉर्ड उसेन बोल्ट के नाम था। वहीं अब नोआ लायल्स ने मात्र 20 सेकंड से भी कम समय में सर्वाधिक 200 मीटर दौड़ को पूरा किया है। ये रिकॉर्ड अब तक बोल्ट के नाम था।

अमेरिका के इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को रान्डेल द्वीप के इकान स्टेडियम में एनवाईसी ग्रांड प्रिक्स में 19.83 सेकंड के समय में ही इस दौड़ को पूरा कर लिया है। ये एक रिकॉर्ड समय है जिसमें रेस को पूरा किया गया है। जानकारी के अनुसार, लायल्स का 19.83 सेकंड में ही पुरुषों की 200 मीटर दौड़ को पूरा कर लिया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए लायल्स को बस 20 सेकंड से कम समय में उस दूरी की एक और दौड़ पूरी करनी होगी।

समय अमेरिकी के लिए टूटने का है क्योंकि अगले महीने वह केवल 26 वर्ष का हो जाएगा। इस वर्ष के लिए, फ्लोरिडा में जन्मे खिलाड़ी का 200 मीटर में सबसे तेज़ समय 19.67 सेकंड है। इस दौड़ के बाद दौड़ के बाद, लायल्स ने एनबीसी के लुईस जॉनसन से कहा कि ये पर्फेक्ट नहीं था मगर इसमें मजा आया। बता दें कि लायल्स अब उसेन बोल्ट के 19.19 सेकंड और योहान ब्लेक के 19.26 सेकंड के बाद इतिहास में तीसरा सबसे तेज 200 मीटर के धावक बन गए है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा धावकों में उनका नाम शुमार हो गया है।

जानें कौन है लायल्स
नोआ लायल्स का नाम चर्चा में तब आया था जब वर्ष 2016 के विश्व U20 चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे। संयुक्त राज्य अमेरिका में गेन्सविले, फ्लोरिडा के मूल निवासी ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 

Loading

Back
Messenger