Breaking News

Sania-Shoaib के तलाक की खबरों के बीच फैंस को मिली खुश खबरी, इस अंदाज में साथ में दिखा कपल

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक फिर से चर्चा में आ गए है। दोनों लंबे समय से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में चल रहे है। इसी बीच दोनों साथ में नजर आए है। दोनों के सेलिब्रिटी टॉक शो का प्रोमो रिलीज हो गया है।
 
फैंस इस शो के प्रोमो को देखकर बहुत खुश है। ‘द मिर्जा मलिक शो’ के 30 सेकेंड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो के वीडियो में शोएब और सानिया मेहमानों का स्वागत कर रहे है। प्रोमो में दोनों सबसे पहले अपना परिचय देते है। सानिया बताती हैं कि ये एक म्यूजिकल सेलेब्रिटी टॉक शो है। इस प्रोग्राम का प्रोमो शेयर कर दोनों काफी खुश हैं। यहां तक कि प्रोमो में भी दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।
 
जानकारी के मुताबिक शो के पहले एपिसोड में एक्टर हुमायूं सईद, फहाद, अदनान सिद्दीकी और होस्ट वसीम बादामी पहुंचे थे। इस शो को पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के प्रेजेंटर स्पॉटीफाई है। ये एक म्यूजिकल सेलिब्रिटी टॉक शो है। हालांकि अभी शो की रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं आई है। फैंस लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे है।
 
शोएब ने हाल ही में दिया था बयान
शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से अपने तलाक की अटकलों को लेकर हाल ही में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीडिया उनके निजी मामले में हस्तक्षेप कर रही है। मीडिया का ऐसा व्यवहार उन्हें बिलकुल समझ नहीं आ रहा है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सानिया और मेरे जीवन में जो भी कुछ हो रहा है ये हमारा निजी मामला है। हमसे तलाक को लेकर सवाल पूछे जा रहे है, जिसका जवाब ना ही मैं दे रहा हूं और ना ही मेरी पत्नी सानिया मिर्जा।
 
ये है तलाक का कारण
खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को चीट किया है। पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। ये अफेयर ही दोनों के बीच तलाक का मुख्य कारण बताया जा रहा है। दोनों के बीच दूरियां बहुत बढ़ गई है। तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने अब भी अपने सोशल मीडिया इंट्रो पर खुद को सुपर वुमन सानिया मिर्जा का पति ही बताया हुआ है। तलाक की कगार पर पहुंच चुके रिश्ते के बाद भी उन्होंने इसे बदला नहीं है।
 
वर्ष 2010 में हुई थी दोनों की शादी
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों का एक बेटा इजहान है और ये दुबई में साथ रहते हैं। दोनों की शादी के बाद अब इनके तलाक की खबरें भी काफी चर्चा में बनी हुई है। 

Loading

Back
Messenger