Breaking News

वह अपनी सेहत के लिए डिसिप्लिंड… अनुष्का शुर्मा ने बताया Virat Kohli की फिटनेस का राज

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जितने ज्यादा मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं उतने ही फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। बेस्ट फिटनेस के तौर पर अक्सर विराट कोहली का नाम लिया जाता है। उनकी जैसी बॉडी और पर्सनालिटी हर कोई पाना चाहता है। 35 की उम्र में भी वह काफी फिट और यंग दिखते हैं। 
विराट कोहली की फिटनेस को हासिल करना हर किसी का ख्वाब होता है। इसके लिए टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खूब पसीना बहाते हैं कड़ी मेहनत करते हैं। इस उम्र में उनकी फिटनेस का क्या राज है इसका खुलासा उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने किया है। 
विराट कोहली कई लोगों की प्रेरणा हैं। अनुष्का शर्मा ने बताया कि विराट अपनी हेल्थ और पर्सनालिटी के लिए बहुत सजग हैं और वह अपनी दैनिक दिनचर्या का सख्ती से पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि, विराट अपनी सेहत के लिए डिसिप्लिंड हैं। व रोज सुबह उठकर कार्डियो करते हैं और हर रोज मेरे साथ क्रिकेट प्रैक्टिस करते हैं। उनका खान-पान बहुत साफ सुथरा है। वह जंक फूड बिलकुल भी नहीं खाते वा शक्कर या ड्रिंक्स लेते हैं। उन्होंने 10 साल से बटर चिकन नहीं खाया है। 
अनुष्का ने आगे बताया कि, वह नींद से समझौता नहीं करते और इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले ताकी वह अपने काम और खेल में अच्छे से फोकस कर सकें। उनकी फिटनेस के लिए कमिटमेंट ही दिखाता है कि वह दुनिया के टॉप खिलाड़ी बने हुए हैं। 

Loading

Back
Messenger