Breaking News

बाबर ने कहा कि अगर शाहीन ने वह ओवर किया होता तो कहानी कुछ और हो सकती थी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल हारने के बाद कहा कि यदि इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल नहीं होते तो परिणाम भिन्न भी हो सकता था।
हैरी ब्रुक्स का कैच लेते समय अफरीदी चोटिल हो गए थे। उन्हें 16वें ओवर में आक्रमण पर लगाया गया लेकिन वह केवल एक गेंद कर पाए और फिर ऑफ स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने यह ओवर पूरा किया। इससे पाकिस्तान का गेंदबाजी संतुलन बुरी तरह गड़बड़ा गया।

अहमद ने उस ओवर में 13 रन दिए जिसने बेन स्टोक्स का छक्का और चौका शामिल है। इससे इंग्लैंड पर से दबाव हट गया।
बाबर ने मैच के बाद कहा,‘‘ यदि शाहीन ने वह ओवर किया होता तो चीजें भिन्न हो सकती थी। तब बाएं हाथ के दो बल्लेबाज (स्टोक्स और मोईन अली) क्रीज पर थे और इसलिए मैंने ऑफ स्पिनर को गेंद सौंपी।’’
उन्होंने कहा,‘‘ हम साझेदारी नहीं निभा पाए जिससे हम बैकफुट पर चले गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन यहां कोई बहाना नहीं है। हमने परिस्थितियों के अनुकूल खेल दिखाया लेकिन 20वें ओवर तक हम पर दबाव था। यदि शाहीन वहां होता तो कहानी अलग हो सकती थी।

Loading

Back
Messenger