Breaking News

Barcelona के Pedri ने तोड़ा Messi-Xavi का महा-रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में रचा इतिहास।

स्पेन के क्लब बार्सिलोना के युवा मिडफील्डर पेड्री गोंजालेज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम के हालिया मुकाबले में उन्होंने अपने क्लब के लिए 200वीं बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई है, जो उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।
बता दें कि यह मुकाबला ओसासुना के खिलाफ खेला गया, जिसमें पेड्री ने गावी के साथ मिडफील्ड में अहम भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि पेड्री ने यह उपलब्धि बेहद कम उम्र में हासिल की है और वह अब क्लब के इतिहास में सबसे कम उम्र में 200 मैच शुरू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मौजूद आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले यह रिकॉर्ड जावी हर्नांडेज और लियोनेल मेस्सी के नाम था, जिन्होंने क्रमशः 24 और 23 वर्ष की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं पेड्री ने यह उपलब्धि सिर्फ 23 वर्ष 159 दिन की उम्र में हासिल कर ली है, जो अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।
अगर पेड्री के प्रदर्शन की बात करें तो जब से वह क्लब में शामिल हुए हैं, तब से लगातार टीम के मिडफील्ड की रीढ़ बने हुए हैं। बता दें कि उनकी खेल शैली, गेंद पर नियंत्रण और मैच को पढ़ने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है। यही वजह है कि मौजूदा समय में उनके बिना टीम की कल्पना करना मुश्किल माना जा रहा है।
गौरतलब है कि हांसी फ्लिक के मार्गदर्शन में टीम में कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जिनमें लामिन यामाल और पाउ क्यूबार्सी जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि, पेड्री अभी भी टीम की मुख्य धुरी बने हुए हैं और उनके अनुभव का टीम को लगातार फायदा मिल रहा है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में भी पेड्री से टीम को काफी उम्मीदें हैं और वह इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ा सकते हैं। 

Loading

Back
Messenger