Breaking News

Shubman Gill: शुभमन गिल के लिए बड़ी खुशखबरी, आईसीसी ने दिया बड़ा अवॉर्ड

लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से बड़े अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एकदिवसीय क्रिकेट के प्रारूप में शुभमन गिल ने जनवरी महीने में शानदार पारियां खेली है। यही कारण है कि जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी शुभमन गिल को चुना गया है। जनवरी में शुभमन गिल का प्रदर्शन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबलों में शुभमन गिल ने काफी रन बनाए हैं। 23 वर्षीय शुभमन गिल ने जनवरी में तीन शतक के साथ 567 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी। 
 

इसे भी पढ़ें: WPL 2023 की नीलामी में इन खिलाड़ियों पर टीमों ने की लाखों की बारिश, जानें लिस्ट यहां

जनवरी में ही शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में दोहरा शतक जड़ा था। इसमें उन्होंने 149 गेंदों में 28 से बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए थे। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दिवसीय पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली थी। साथ ही साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मुकाबलों में 112 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में शुभमन गिल को खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, इन सबके बीच शुभमन गिल के लिए एक बड़ी खुशखबरी जरूर आई है। 
 

इसे भी पढ़ें: BCCI ने उनादकट को Ranji final खेलने के लिए ‘रिलीज’ किया

गिल ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को वैश्विक मतदान में पछाड़कर पहली बार आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वह अक्टूबर 2022 में विराट कोहली के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। गिल ने कहा कि जनवरी मेरे लिए विशेष माह रहा और इस पुरस्कार को जीतकर यह और यादगार हो गया। प्रदर्शन को मान्यता मिलना हमेशा अच्छा होता है और इन पारियों से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा विशेषकर घरेलू सरजमीं पर होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले। ग्रेस ने पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह महिला वर्ग कापुरस्कार अपने नाम किया। उनकी अगुआई में टीम ने फाइनल में जगह बनाई जहां उसे चैंपियन बने भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Loading

Back
Messenger