Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीसरा भव्य 'अमृत स्नान' महाकुंभ पवित्र शहर प्रयागराज के…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते है। उनके डिस्चार्ज को लेकर अस्पताल से बड़ी अपडेट आई है, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। जल्द ही ऋषभ को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
माना जा रहा है कि अस्पताल में ऋषभ पंत का इलाज अच्छे से हो रहा है। खुद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि अगर सब कुछ ठीक रहा होता मैं जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाउंगा। उन्होंने लिखा कि मेरी तेजी से रिकवरी हो रही है। मैं हर दिन अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरी सर्जरी सफल रही। कठिन समय में सभी की दुआओं और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। इससे पहले ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने जानकारी दी थी कि वो इस सप्ताह घर जा सकेंगे।
बता दें कि ऋषभ पंत की इस महीने की शुरुआत में लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के लिए उन्हें देहरादून से मुंबई के लिए शिफ्ट किया गया था। इस सर्जरी के बाद से ऋषभ पंत की लगातार रिकवरी जारी है। हालांकि ऋषभ पंत को पूरी तरह से रिकवर होने में काफी समय लगेगा।
आईपीएल का नहीं होंगे हिस्सा
ऋषभ पंत अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। वो दिल्ली की टीम के कप्तान है। ऐसे में दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत के बिना ही मैदान पर उतरना होगा। टीम को ऋषभ की कमी भी काफी खलेगी। वहीं इस वर्ष विश्व कप 2023 का भी आयोजन भारत में होना है। इस विश्व कप में ऋषभ पंत खेल सकेंगे या नहीं इसका फैसला भी आने वाले महीनों में किया जाएगा। विश्व कप में उनके खेलने पर भी संशय बरकरार है।
दिसंबर में हुआ था एक्सीडेंट
ऋषभ पंत 29 दिसंबर को अपनी मां को सरप्राइज देने दिल्ली से रुड़की जा रहे ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे। उन्हें अचानक कार चलाते समय झपकी आ गयी और उनकी गाड़ी बुरी तरह से गिवाइडर से टकरा गयी। गाड़ी इतनी बुरी तरह से टकराई जिसके कारण कार में तुरंत आग लग गयी। बस ड्राइवर की मदद से शीशा तोड़ कर ऋषभ पंत बाहर निकले और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अब उन्हें हादसे में जल चुकी पीठ और अन्य चोटों के लिए मुंबई ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई है।
ऋषभ पंत का इलाज देहरादून में किया जा रहा था, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई में एयरलिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को ही ऋषभ को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा जाएगा जहां उनका आगे का इलाज हो सकेगा।