Breaking News

Copa America Final: कोलंबिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद मैदान पर रोते दिखे लियोनेल मेसी- Video

अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर कोपा अमेरिका 2024 का खिताब रिकॉर्ड 16वीं बार अपने नाम किया। 90 मिनट के दौरान कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद लाउटारो मार्टिनेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाई। वह 97नें मिनट में जूलियन अल्वारेज की जगह मैदान पर उतरे। 26 साल के खिलाड़ी ने 112वें मिनट में गोल किया। इस एडिशन में पांचवां गोल करके गोल्डेन बूट भी अपने नाम किया। 
हालांकि, अर्जेंटीन के कप्तान लियोनेस मेसी के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। उनको चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेसी को 64वें मिनट में टखने में चोट लग गई। निकोलस गोंजालेज उनकी जगह मैदान पर उतरे। मैदान से बाहर जाते समय मेसी को दर्द से कराहते हुए देखा गया। 
मेसी गेंद का पीछा करते हुए लड़खड़ा गए और तुरंत अर्जेंटीना के डगआउट की ओर मदद के लिए इशारा किया। फाइनल मैच नियमित समय में 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। मैदान से बाहर जाने के बाद 37वर्षीय मेसी को अपना चेहरा ढकते हुए देखा गया और वे रो रहे थे। उनके दाहिने टखने में सूजन थी और उस पर आइस पैक बंधा हुआ  था। 

बता दें कि, पहले हाफ में 36वें मिनट में मेसी ने गेंद को गेम से बाहर करने की कोशिश करते हुए अपना दाहिना पैर अजीब तरह से मोड़ लिया था। कोलंबिया के सैंटियागो एरियास के संपर्क में आने के बाद उन्हें कई बार दर्द से कराहते हुए देखा गया। वह मैदान  से बाहर गए और फिर वापस खेल में लौटे। वह इस टूर्नामेंट के दौरान पैर की चोट और तकलीफ से जूझते रहे और अर्जेंटीना के ग्रुप स्टेज के फाइनल में नहीं खेल पाए।

Loading

Back
Messenger