भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू मेंस कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं। सीपीएल लीग की फ्रेंचाइजी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने उन्हें मार्की प्लेयर के रूप में शामिल किया है। बता दें कि, रायडू आईपीएल 2023 में सीएसके का हिस्सा थे जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी।
लेकिन उसके बाद अमेरिका में हुई क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स ने उन्हें अपने दल में शामिल किए जाने की घोषणा की। ये फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ही है, लेकिन लीग शुरू होने से 5 दिन पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके पीछे के लिए कारण ये था कि, भारतीय खिलाड़ी को रिटायरमेंट के 1 साल बाद तक कूलिंग ऑफ पीरियड का समय बिताना होता है। इसके बाद ही वो अन्य क्रिकेट लीग में खेल सकता है।
हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है।
अगर रायुडू को मैच में खेलने का मौका मिलता है तो वह प्रवीण ताम्बे के बाद सीपीएल में खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे।