Breaking News

CWG 2026 को लेकर आया नया मोड़… अब भारत में हो सकता है आयोजन, Australia के विक्टोरिया के हटने के बाद चर्चा

राष्ट्रमंडल खेल 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन करने जा रहा था मगर उसने खेलों की मेजबानी करने से इंकार कर दिया है। अब राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मेजबानी नई जगह को दी जाएगी। ये भी संभावना बन रही है कि इसका आयोजन भारत में हो सकता है।
 
दरअसल ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य में इसका आयोजन होना था मगर इसके अनुमानित खर्चे काफी अधिक हो गए थे, जिसके कारण विक्टोरिया ने इसकी मेजबानी करने से इंकार कर दिया है। अब संभावना जताई जा रही है कि भारत में राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन किया जा सकता है। माना जा रहा है अहमदाबाद में इसका आयोजन हो सकता है। इससे पहले भारत ने वर्ष 2010 में भी दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की जबरदस्त मेजबानी की थी।
 
जानकारी के मुताबिक गुजरात सरकार ने ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी के लिए बिड लगाने का भी फैसला किया है। अहमदाबाद विक्टोरिया के हटने के बाद अब गुजरात सरकार इसके लिए बिड लगाने पर विचार कर सकती है। गुजरात सरकार 2030 के खेलों के लिए मेजबानी लेने के लिए तैयारियों में जुटी थी, जिसके लिए 2028 तक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का लक्ष्य था।
 
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार बीते साल से ही राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए सहमत हो चुकी थी। मगर अब उनकी सरकार इसकी मेजबानी करने के लिए तैयार नहीं है। इन खेलों के आयोजन को लेकर शुरुआत में दो अरब 60 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का बजट तय किया गया था मगर इसकी लागत लगभग सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक पहुंच गई है। ऐसे में ये बजट से काफी अधिक महंगा साबित हो गया है।
 
विक्टोरिया की ओर से राष्ट्रमंडल खेल आयोजकों को सूचना दे दी गई है कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन उनके द्वारा नहीं किया जाएगा। इस आयोजन से पीछे हटने को लेकर डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि आयोजन करने के पीछे कोई कारण नहीं है। इसमें सरकार का खर्चा है मगर कोई लाभ नहीं होगा।
 
सीजीएफ ले रहा सलाह
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने एक बयान जारी कर कहा कि वे अपने विकल्पों पर सलाह ले रहे हैं। सीजीएफ ने कहा कि अनुमानित लागत में वृद्धि मुख्य रूप से क्षेत्रीय, बहु-शहर मेजबान मॉडल और विक्टोरिया सरकार के आयोजन स्थलों की योजना में बदलाव और अधिक खेलों को शामिल करने के फैसले के कारण हुई। सीजीएफ के बयान में कहा गया, ‘‘हम निराश हैं कि हमें केवल आठ घंटे का नोटिस दिया गया और सरकार के इस निर्णय पर पहुंचने से पहले संयुक्त रूप से समाधान खोजने के लिए स्थिति पर चर्चा करने पर कोई विचार नहीं किया गया।’’ वर्ष 2026 के खेल 17 से 29 तक गिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारत, गिप्सलैंड और शेपार्टन में होने थे।

Loading

Back
Messenger