Breaking News

IND vs NZ: आराम दो और… न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद शमी के लिए इस दिग्गज ने कर दी ये मांग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपने अभियान का  आगाज किया। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को मात दी। इस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम इंडिया अपना आखिरी लीग स्टेड मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गॉफ ने भारत की प्लेइंग इलेवन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
दरअसल, डेरेन गॉफी का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को आराम देना चाहिए। शमी की जगह प्लेइंग इलेवन में किसी स्पिनर को शामिल किया जा सकता है। डेरेन ने कहा कि, भारतीय टीम मैनेजमेंट मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम देने पर विचार कर सकती है, ताकि किसी तरह की इंजरी को टाला जा सके। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने शमी की पिटनेस पर रिएक्शन दिया था। उस दौरान अय्यर ने कहा था कि शमी पूरी तरह फिट हैं। वहीं डेरेन गॉफ का मानना है कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शमी की जगह किसी स्पिनर के साथ उतरना चाहिए, क्योंकि इस पिच पर स्पिनरों के लिए मदद है। 
डेरेन गॉफ ने कहा कि लाहौर में पिच जरूर फ्लैट है, लेकिन दुबई में पिच स्लो है। लिहाजा, आप अतिरिक्त स्पिनर पर विचार कर सकते हैं। मैंने देखा कि हार्दिक पंड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मेरा मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या को आराम दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत बहुत मजबूत टीम है मैं ये बात पक्के तौर पर कह सकता हूं। पिछले दिनों टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में इंग्लैंड को मात दी थी। जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को भी हराया है। 

Loading

Back
Messenger