दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने एक बदलाव किया है, गेराल्ड कोईट्जे की जगह ल्यूक वुड को शामिल किया। वहीं ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में मौका मिला है।
पंत की कप्तानी में दिल्ली जीत की पटरी पर लौट आई है। जिसे वो मुंबई के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। DC ने अभी तक इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 4 में जीत तो 5 में हार झेलनी पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने पिछले पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं लेकिन दो मैच गंवा भी दिए हैं। टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
🚨 Toss Update 🚨@mipaltan win the toss & elect to bowl against @DelhiCapitals
Follow the Match ▶️ https://t.co/BnZTzctcaH#TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/eKzbl63cqZ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2024
दोनों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।