Breaking News

क्या Fans को बिना बताए IPL से MS Dhoni ने लिया संन्यास? CSK प्रशंसकों को इस वीडियो से लगा धक्का

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को अचानक से एक वीडियो देखने के बाद धक्का लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले ही ये कयास लगातार लगाए जा रहे हैं कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन का हिस्सा होंगे या नहीं। इसी बीच पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
इस वीडियो को देखने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स काफी परेशान हो गए है और टेंशन में आ गए है। इस वीडियो ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। दरअसल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद ही फैंस काफी परेशान है। इस वीडियो में धोनी सीढ़ियां चढ़ते है। इसमें वो बैटिंग और कीपिंग करते हुए दिख रहे है।
 
इस वीडियो के कैप्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा है “ओह कैप्टन, मेरे कैप्टन”। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी सैड म्यूजिक भी बज रहा है जो फैंस को काफी इमोश्नल कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि धोनी आईपीएल के अगले सीजन में शायद नहीं खेलेंगे और वो रिटायरमेंट ले रहे है। वैसे इस मामले पर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स या महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
 
एमएस धोनी ने संन्यास से किया था इंकार
बता दें कि संन्यास लिए जाने की चर्चा के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो इसका काफी असर पड़ता है। मैं पिछले चार महीने घर से बाहर हूं। मैं जनवरी से घर से बाहर हूं और मार्च से अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए आगे क्या होता है इस पर बाद में विचार करूंगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं 31 जनवरी को घर से बाहर निकला था। मैंने काम पूरा करने के बाद दो या तीन मार्च से अभ्यास शुरू कर दिया था। इसका काफी असर पड़ता है लेकिन मेरे पास फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है।’’ इस 41 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास के बारे में कहा,‘‘ मैं नहीं जानता। मेरे पास फैसला करने के लिए अभी आठ-नौ महीने का समय है। मैं अभी इसको लेकर सिरदर्दी क्यों लूं। मेरे पास फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है। नीलामी दिसंबर में होनी है।’’

Loading

Back
Messenger